फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Former Indian coach Ravi Shastri praised Shreyas Iyer, saying – he has great qualities of captaincy

IPL 2022: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने श्रेयस अय्यर की तारीफ की, कहा- उनमें हैं कप्तानी के बड़े गुण

Tue, 19 Apr 2022 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

श्रेयस को आईपीएल 2022 से पहले केकेआर का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि इतने में ही उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2022: Former Indian coach Ravi Shastri praised Shreyas Iyer, saying – he has great qualities of captaincy
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में अपना प्रभाव छोड़ने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मुंबई का यह खिलाड़ी स्वाभाविक नेतृत्वकर्ता है। श्रेयस को आईपीएल 2022 से पहले केकेआर का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि इतने में ही उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। शास्त्री का दावा है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा श्रेयस कप्तान के तौर पर और बेहतर होते जाएंगे।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ‘कप्तानी श्रेयस (अय्यर) के लिए स्वाभाविक चीज है। उनकी आक्रामक कप्तानी को देखें, आपको लगेगा ही नहीं कि वह पहली बार केकेआर का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह उनके पिछले तीन या चार सत्र टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और यह बात उनके विचारों की स्पष्टता में दिखाई देती है। ’
विज्ञापन


भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘उनके दिमाग में यह बात साफ है कि उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में किस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत है। साथ ही, उन्हें पता है कि एक कप्तान के रूप में उन्हें अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना और फिर खिताब जिताना है। वह योजना को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं। मुझे विश्वास है कि कप्तान के तौर पर वह एक लंबा सफर तय करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed