फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Former Australia spinner Brad Hogg said Hardik Pandya can captain Indian team in next two years

IPL 2022: हार्दिक पांड्या अगले दो सालों में भारतीय टीम की कर सकते हैं कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर का दावा

Fri, 22 Apr 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले सीजन में टाइटंस छह मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक अपने खेल में काफी निरंतरता दिखाई है।

विज्ञापन
IPL 2022 Former Australia spinner Brad Hogg said Hardik Pandya can captain Indian team in next two years
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले सीजन में टाइटंस छह मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक अपने खेल में काफी निरंतरता दिखाई है। खुद पांड्या का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से शानदार रहा है। उनकी कप्तानी भी बेहतरीन रही है। उनसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि आने वाले सालों में पांड्या भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ब्रैड हॉग ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पांड्या को सीजन में अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के लिए अपनी पसंद बताया। हॉग ने कहा, "यदि आपके पास एक प्रभावशाली गेंदबाजी आक्रमण है, तो आप टीम को शीर्ष पर ला सकते हैं। गुजरात टाइटंस का नेतृत्व हार्दिक पांड्या ने किया है। मुझे लगता है कि वह आईपीएल 2022 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं।"
विज्ञापन


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आगे कहा कि वह पांड्या को आने वाले दो सालों में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए भी देख सकते हैं। हॉग ने कहा, "मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह दो साल के समय में सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करते हैं। वह एक लीडर हैं। दबाव में उन्होंने बेहतरीन कप्तानी की है। वह दबाव को झेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में मामूली चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन टाइटंस की टीम ने चार बार की चैंपियन टीम को हरा दिया अफगानिस्तान के राशिद खान मैच में कार्यवाहक कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed