फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Final Points Table Update After SRH vs PKBS Match 70 News in Hindi

IPL 2022 Points Table: गुजरात के अंक चेन्नई-मुंबई से ढाई गुना ज्यादा, राजस्थान-लखनऊ के अंक समान पर हालात जुदा

Mon, 23 May 2022 11:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 May 2022 11:38 AM IST
सार

आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर रही, जबकि मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Final Points Table Update After SRH vs PKBS Match 70 News in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब चार मैच के बाद इस सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। इस बार या तो कोई टीम पहली बार ट्रॉफी उठाएगी या फिर राजस्थान की टीम 14 साल बाद इतिहास दोहराएगी। इस टूर्नामेंट के 70 लीग मैच पूरे हो चुके हैं। इसके बाद अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर रही है। वहीं, मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। 
विज्ञापन


इस सीजन मुंबई और चेन्नई ने 14 में से सिर्फ चार मैच जीते और दोनों टीमों के पास आठ अंक रहे। 10 मैच जीतने वाली गुजरात ने अकेले 20 अंक हासिल किए। ये दोनों टीमें मिलकर भी गुजरात के बराबर अंक नहीं हासिल कर पाई। गुजरात ने दोनों टीमों से ढाई गुना ज्यादा अंक हासिल किए।
विज्ञापन


अंक तालिका की स्थिति
 
स्थान टीम मैच खेले जीते हारे रन रेट अंक
1 गुजरात टाइटंस

 

14 10 4 0.316 20
2 राजस्थान रॉयल्स 14 9 5 0.298 18
3 लखनऊ सुपर जाएंट्स 14 9 5 0.251 18
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 8 6 -0.253 16
5 दिल्ली कैपिटल्स 14 7 7 0.204 14
6 पंजाब किंग्स 14 7 7 0.126 14
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 6 8 0.146 12
8 सनराइजर्स हैदराबाद 14 6 8 -0.379 12
9 चेन्नई सुपर किंग्स 14 4 10 -0.203 8
10 मुंबई इंडियंस 14 4 10 -0.506 8

 

राजस्थान और लखनऊ के अंक समान पर हालात जुदा
राजस्थान और लखनऊ की टीम ने 14 में से नौ मैच जीते और दोनों टीमों के पास 18 अंक रहे। दोनों के रन रेट में भी ज्यादा फर्क नहीं रहा। राजस्थान का रन रेट +0.298 और लखनऊ का रन रेट +0.251 का रहा, लेकिन इन दोनों टीमों के हालात बहुत जुदा हैं। रन रेट में छोटा सा फासला होने की वजह से राजस्थान की टीम क्वालीफायर मैच खेलेगी और एक मैच हारने पर भी उसके पास फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका रहेगा। वहीं, लखनऊ को फाइनल में जगह बनाने के लिए लगातार दो मैच जीतने होंगे। 

प्लेऑफ की स्थिति
इस बार गुजरात ने 10 मैच जीतने के बाद 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। उसके बाद लखनऊ और राजस्थान 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची, जबकि आरसीबी ने 16 अंकों के साथ ही प्लेऑफ में जगह बनाई। 14 अंक हासिल करने वाली दिल्ली और पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गईं। कोलकाता और हैदराबाद के पास 12 अंक रहे और ये दोनों टीमें में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। आठ अंक हासिल करने वाली चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थीं। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब चेन्नई और मुंबई दोनों टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed