फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: David Miller is happy to get the team's support, said - it is a big deal for a foreign player to get a chance in every match

IPL 2022: टीम का समर्थन मिलने से खुश हैं डेविड मिलर, कहा- विदेशी खिलाड़ी के लिए हर मैच में मौका मिलना बड़ी बात

Tue, 19 Apr 2022 06:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 06:06 PM IST
सार

गुजरात की टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी लेकिन मिलर ने कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (40 रन, 21 गेंद) के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ दिया।

विज्ञापन
IPL 2022: David Miller is happy to get the team's support, said - it is a big deal for a foreign player to get a chance in every match
मैच जीतने के बाद डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी पिछली दो फ्रेंचाइजी टीमों की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले डेविड मिलर गुजरात टाइटंस से इस मामले में मिल रहे समर्थन से अभिभूत है। उन्होंने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में 51 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर टीम को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन


चेन्नई ने ऋतुराज के 73 रन से पांच विकेट पर 169 रन बनाए लेकिन गुजरात ने 19.5 ओवरों में सात विकेट पर 170 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका के इस आक्रामक बल्लेबाज ने लंबे समय के बाद आईपीएल में यादगार पारी खेली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन-चार साल से मैं अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और सकारात्मक महसूस कर रहा हूं। मैं दक्षिण अफ्रीका और विदेशों में लगातार रन बना रहा हूं लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों में आईपीएल में उतने मौके नहीं मिले जितने मैं चाहता था।’ उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट का प्रारूप ऐसा है कि अंतिम एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी हो सकते है और उन चार के अलावा दूसरे विदेशी खिलाड़ियों को बाहर बैठना होता है। किंग्स इलेवन (पंजाब किंग्स) और राजस्थान की टीमों के साथ मैं अंतिम एकादश से अंदर-बाहर होता रहता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने उन टीमों के लिए भी अच्छा किया लेकिन मुझे लगा कि मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनना उत्साहजनक रहा है और मुझे पता है कि वे मेरा शत प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं। यहां वास्तव में अच्छा माहौल है, हम एक-दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते हैं, जिससे अच्छा प्रदर्शन करने में काफी मदद मिलती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हर मैच को खेलना अच्छा है।’


गुजरात की टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी लेकिन मिलर ने कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (40 रन, 21 गेंद) के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘हम थोडे़ मुश्किल में थे लेकिन मुझे लगा कि अगर पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करेंगे तो मौका बन सकता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed