{"_id":"6256c5ee1026b04bc0510c4a","slug":"ipl-2022-csk-vs-rcb-virat-kohli-interacts-with-ruturaj-gaikwad-watch-video-chennai-super-kings-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: फ्लॉप हो रहे चेन्नई के इस खिलाड़ी को कोहली ने दिया गुरुमंत्र, पांच मैचों में बनाए 35 रन, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: फ्लॉप हो रहे चेन्नई के इस खिलाड़ी को कोहली ने दिया गुरुमंत्र, पांच मैचों में बनाए 35 रन, देखें वीडियो
Wed, 13 Apr 2022 06:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 13 Apr 2022 06:15 PM IST
सार
आरसीबी के खिलाफ मैच में रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वे लगातार पांचवें मैच में फेल हो गए।
विज्ञापन
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीजन में चेन्नई ने अपना खाता खोला। उसने पहली जीत दर्ज की। मैच में रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वे लगातार पांचवें मैच में फेल हो गए।
मैच समाप्त होने के बाद गायकवाड़ ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली से मुलाकात की। इस दौरान कोहली उनके कंधे पर हाथ रखकर कुछ समझाते नजर आए। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। कोहली उन्हें बल्लेबाजी के टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे थे। गायकवाड़ उन्हें ध्यान से सुन रहे थे। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले इस युवा बल्लेबाज का मौजूदा सीजन में उच्चतम स्कोर 17 रन है।
गायकवाड़ ने पांच मैचों में क्रमश: 0, 1, 1, 16 और 17 रन बनाए हैं। कोहली और गायकवाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक वीडियो भी साझा किया। विराट के इस कदम का सभी स्वागत कर रहे हैं। गायकवाड़ अभी खराब दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में सीनियर खिलाड़ी का साथ मिलना काफी जरूरी होता है।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाए। शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। दुबे ने 46 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 206.52 का रहा। उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और नौ छक्के लगाए। उथप्पा का स्ट्राइक रेट 176 का रहा।
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 193 रन बनाए। उसके लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टॉप-4 बल्लेबाजों ने निराश किया। फाफ डुप्लेसिस आठ, अनुज रावत 12, विराट कोहली एक और ग्लेन मैक्सवेल 26 रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज अहमद ने 41, सुयश प्रभुदेसाई 34, और दिनेश कार्तिक 34 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए महेश तीक्षणा ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए।

Hands on 🗣️The Raj & The King 👑!#CSKvRCB #Yellove #WhistlePodu 🦁💛 @Ruutu1331 @imVkohli pic.twitter.com/eeh8gYIZvk
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 13, 2022