फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK vs PBKS Analysis strike rate of six Chennai batsmen below 100 csk lost match in powerplay Captaincy pressure on Ravindra Jadeja

CSK vs PBKS Analysis: चेन्नई के छह बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा, पावरप्ले में ही हार गए मैच

Mon, 04 Apr 2022 02:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Apr 2022 02:01 AM IST
सार

पंजाब के खिलाफ चेन्नई को 54 रनों से हार मिली। आईपीएल में रनों के हिसाब से उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। मुंबई के खिलाफ 2013 में 60 रनों से हार मिली थी। रवींद्र जडेजा की टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि 2018 के बाद दूसरी बार टीम ऑलआउट हुई।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs PBKS Analysis strike rate of six Chennai batsmen below 100 csk lost match in powerplay Captaincy pressure on Ravindra Jadeja
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार तीसरे मैच में हार गई। चार बार की चैंपियन टीम को इस तरह हारते हुए देख फैंस हैरान हैं। चेन्नई के न तो बल्लेबाज चल पा रहे हैं और न ही गेंदबाज। ओपनर से लेकर मध्यक्रम तक के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई दे रही है। पंजाब के खिलाफ यही देखने को मिला। चेन्नई को 54 रनों से हार मिली। आईपीएल इतिहास में रनों के हिसाब से उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। मुंबई के खिलाफ 2013 में 60 रनों से हार मिली थी। रवींद्र जडेजा की टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि 2018 के बाद यह दूसरा मौका है जब टीम ऑलआउट हुई है।
विज्ञापन


मैच के टर्निंग पॉइंट
1.
लियाम लिविंगस्टन को दो जीवनदान मिले। अंबाती रायुडू ने सातवें ओवर में आसान कैच छोड़ा। इसके बाद आठवें ओवर में लिविंगस्टन को एक और जीवनदान मिल गया। धोनी ने उनका कैच ले लिया था, लेकिन डाइव लगाते समय गेंद जमीन को छू गई। लिविंगस्टन ने 32 गेंद पर 60 रन ठोक दिए। वे 11वें ओवर में आउट हुए।
विज्ञापन


2. पावरप्ले में चेन्नई ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उसके चार बल्लेबाज शुरुआती छह ओवरों में पवेलियन लौट गए। यहीं से टीम मैच हार गई। ऋतुराज गायकवाड़ (एक), रॉबिन उथप्पा (13), मोईन अली (00) और रवींद्र जडेजा (00) पावरप्ले में आउट हुए। टीम यहीं से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोईन अली क्लीन बोल्ड हुए।

क्या जडेजा के खेल पर पड़ा कप्तानी का असर?
लगातार तीसरे मैच में यह देखने को मिला है कि रवींद्र जडेजा कप्तानी करते हुए दबाव में थे। ज्यादातर मौकों पर धोनी को फिल्डिंग लगाते हुए या गेंदबाज को बदलते हुए देखा गया। यहां तक वे जडेजा को बार-बार जाकर समझाते थे। कप्तानी का असर जडेजा की बल्लेबाजी पर देखने को मिल रहा है। आज वे खाता भी नहीं खोल पाए। हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी पहली बार कप्तानी के मामले में जडेजा से आगे दिख रहे हैं।

पावरप्ले में पंजाब के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
स्कोर खिलाफ मैदान साल
27/4 चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई (ब्रेबोर्न) 2022
31/4 कोलकाता नाइटराइडर्स मोहाली 2008
35/4 राजस्थान रॉयल्स केपटाउन 2009
37/4 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2012
44/4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दुबई 2014

लियाम लिविंगस्टन ने अर्धशतक लगाया।

पंजाब के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: पंजाब ने लियाम लिविंगस्टन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपनी कीमत को साबित किया है। लिविंगस्टन ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंद पर 60 रन बनाए। इसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल हैं। बल्लेबाजी में उनके अलावा शिखर धवन और जितेश शर्मा ने उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में  टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। चार खिलाड़ियों ने आठ से नीचे की इकॉनमी रेट से रन दिए। पंजाब ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी ने विकेट लिए। डेब्यू करने वाले वैभव अरोड़ा ने काफी प्रभावित किया।

नकारात्मक पक्ष: कप्तान मंयक अग्रवाल का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। वे लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। शाहरुख खान भी आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम के अहम खिलाड़ी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए। ऐसा लग रहा है कि वे इस आईपीएल में अपने पुराने लय में नहीं हैं।

वैभव अरोड़ा ने पहले मैच में दो विकेट लिए।

चेन्नई के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
पिछले मैचों की तुलना में टीम की गेंदबाजी पहले से बेहतर हुई। शुरुआती और आखिरी ओवरों में उनका प्रदर्शन ठीक रहा। पिछले दो मैचों में डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने निराश किया था, लेकिन आज उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में सिर्फ शिवम दुबे ने प्रभावित किया। उन्होंने पिछले मैच में 49 रन बनाए थे। इस बार 57 रन बनाए।


नकारात्मक पक्ष: ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू और रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है। तीनों ने अब तक निराश किया। गायकवाड़ तो तीन मैचों में सिर्फ दो रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में भी जडेजा लगातार तीसरे मैच में नाकाम साबित हुए हैं। ड्वेन ब्रावो विकेट तो ले रहे हैं, लेकिन महंगे साबित होते हैं। मुकेश चौधरी ने लगातार दूसरे मैच में टीम को निराश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed