फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 commentators list from Ravi Shastri to Suresh Raina and akash chopra these 10 feces will do commentary

IPL 2022 commentators: नए अंदाज में दिखेंगे सुरेश रैना तो पुराने रंग में लौटेंगे रवि शास्त्री, ये 10 धुरंधर बताएंगे मैच का आंखों देखा हाल

Sat, 26 Mar 2022 02:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 02:44 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में सुरेश रैना से लेकर जतिन सप्रू तक 10 खिलाड़ी हर मैच का हाल आपके पास तक लाएंगे। धवल कुलकर्णी पहली बार आईपीएल में कमेंट्री करते दिखेंगे। वहीं रवि शास्त्री इस किरदार में वापस लौटे हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 commentators list from Ravi Shastri to Suresh Raina and akash chopra these 10 feces will do commentary
आईपीएल 2022 के कमेंटेटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 का पहला मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच खेला जाना है। इस मैच के साथ ही 65 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस बार लखनऊ और गुजरात दो नई टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हैं। इस बार आईपीएल 10 टीमों के साथ खेला जाएगा और कुल 74 मुकाबले होंगे। हर मैच का आंखों देखा हाल बताने की जिम्मेदारी 10 दिग्गजों को दी गई है। सुरेश रैना और धवल कुलकर्णी पहली बार आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे। वहीं रवि शास्त्री लंबे समय बाद माइक के साथ अपना कमाल दिखाएंगे। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद बनने के बाद हरभजन सिंह पहली बार आईपीएल की कमेंट्री करेंगे। वहीं आकाश चोपड़ा और जतिन सप्रू जैसे लोकप्रिय कमेंटेटर पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


कमेंटरी पैनल में शामिल हैं ये 10 नाम 
आईपीएल 2022 के कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, मोहम्मद कैफ, जतिन सप्रू, निखिल चोपड़ा, इरफान खान, पीयूष चावला, हरभजन सिंह और धवल कुलकर्णी का नाम शामिल है। ये 10 खिलाड़ी आपको हर मैच का आंखों देखा हाल बयां करेंगे। रवि शास्त्री इनमें से सबसे अनुभवी कमेंटेटर हैं। वहीं धवल कुलकर्णी सबसे युवा कमेंटेटर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)



सुरेश रैना और धवल कुलकर्णी पहली बार आईपीएल में कमेंट्री करते दिखेंगे। वहीं शास्त्री लंबे समयय बाद इस किरदार में नजर आएंगे। रवि शास्त्री भारत के सबसे लोकप्रिय कमेंटेटर में शामिल हैं। हालांकि, भारतीय टीम का कोच बनने के बाद उन्हें लंब समय तक कमेंट्री छोड़नी पड़ी थी, लेकिन अब वो फिर से माइक के साथ वापस लौटे हैं। 

आकाश चोपड़ा और इरफान जैसे खिलाड़ी भी दिखेंगे
भारतीय क्रिकेट में कमेंटेटर के रूप में आकाश चोपड़ा और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अधिकतर मैचों में ये खिलाड़ी कमेंट्री करते नजर आते हैं। दर्शकों को इनकी कमेंट्री काफी पसंद भी आती है। आकाश चोपड़ा और इरफान पठान के अलावा मोहम्मद कैफ, जतिन सप्रू और हरभजन सिंह भी पसंदीदा कमेंटेटर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed