फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 coincidence in IPL Gujarat Titans won six out of seven matches , after Gujarat Lions both lost to Sunrisers Hyderabad

IPL 2022: आईपीएल में गजब संयोग, गुजरात लायंस के बाद गुजरात टाइटंस ने किया कमाल, रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 24 Apr 2022 05:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Apr 2022 05:16 PM IST
सार

नीलामी के बाद कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या की टीम में बल्लेबाजों की कमी है। ओपनिंग और मध्यक्रम में समस्या है। गुजरात ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सात में छह मैच जीत लिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 coincidence in IPL Gujarat Titans won six out of seven matches , after Gujarat Lions both lost to Sunrisers Hyderabad
गुजरात टाइटंस और गुजरात लायंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन में अगर किसी टीम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है तो वह गुजरात टाइटंस है। नीलामी के बाद कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या की टीम में बल्लेबाजों की कमी है। ओपनिंग और मध्यक्रम में समस्या है। गुजरात ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सात में छह मैच जीत लिए हैं। वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसे एकमात्र हार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली है।
विज्ञापन


टाइटंस आईपीएल में गुजरात की दूसरी टीम है। इससे पहले 2016 और 2017 में गुजरात लायंस ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यह महज संयोग ही है कि गुजरात लायंस की टीम भी अपने पहले सीजन 2016 में शुरुआती सात में से छह मैच जीती थी और उसे भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही हार मिली थी। संयोग से दोनों टीमों के लिए वह मैच सीजन का चौथा मुकाबला ही था।
विज्ञापन


सात मैचों तक गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
लखनऊ सुपर जाएंट्स जीत
दिल्ली कैपिटल्स जीत
पंजाब किंग्स जीत
सनराइजर्स हैदराबाद हार
राजस्थान रॉयल्स जीत
चेन्नई सुपरकिंग्स जीत
कोलकाता नाइटराइडर्स जीत

सात मैचों तक कैसा था गुजरात लायंस का प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
पंजाब किंग्स जीत
राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स जीत
मुंबई इंडियंस जीत
सनराइजर्स हैदराबाद हार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत
दिल्ली कैपिटल्स जीत
राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स जीत

लायंस ने प्लेऑफ में बनाई थी जगह
2016 में सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस की टीम 14 मैच में नौ जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। उसके 18 अंक थे। लायंस ने अपने पहले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। उसे क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हार्दिक पांड्या की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी?
गुजरात टाइटंस फिलहाल अंक तालिका में सात मैच में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसने छह मैच जीते और एक में हार मिली थी। गुजरात का नेट रनरेट +0.396 है। गुजरात को अभी सात मैच खेलने हैं। इनमें से अगर टीम तीन मैच और जीत लेती है तो प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का हो जाएगा। एक या दो जीत के बाद भी स्थिति उसके पक्ष में रहेगी, लेकिन दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed