{"_id":"620628b02f08d065581830d2","slug":"ipl-2022-big-upset-for-punjab-kings-wasim-jaffer-steps-down-as-punjab-kings-batting-coach-announced-with-a-meme","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, कोच पद से इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, कोच पद से इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
Fri, 11 Feb 2022 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:43 PM IST
सार
जाफर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से 2019 में जुड़े थे और 2021 तक स्टाफ के रूप में काम किया। उन्होंने अनिल कुंबले के साथ मिलकर टीम को बनाने का जिम्मा संभाला था। कुंबले पंजाब किंग्स के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस हैं और साथ ही हेड कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
वसीम जाफर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने आईपीएल मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले इसकी घोषणा की। ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।
जाफर ने बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा भी अपने अंदाज में दिया। उन्होंने एक मीम के जरिए इसकी घोषणा की। जाफर ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने 'चन्ना मेरेया' की एक पंक्ति शेयर की, जिसमें लिखा था- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। इसके कैप्शन में जाफर ने लिखा- पंजाब किंग्स का शुक्रिया। अनिल कुंबले और उनकी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। फैन्स ने जाफर को इसके लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
जाफर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से 2019 में जुड़े थे और 2021 तक स्टाफ के रूप में काम किया। उन्होंने अनिल कुंबले के साथ मिलकर टीम को बनाने का जिम्मा संभाला था। कुंबले पंजाब किंग्स के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस हैं और साथ ही हेड कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं। जाफर 150 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।