{"_id":"6145d514c52607496d1e1e50","slug":"ipl-2021-uae-weather-pitch-report-sharjah-dubai-and-abu-dhabi-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: यूएई में इन तीन मैदानों पर खेले जाएंगे 31 मैच, इस मैदान पर लग सकता है रनों का अंबार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: यूएई में इन तीन मैदानों पर खेले जाएंगे 31 मैच, इस मैदान पर लग सकता है रनों का अंबार
Sat, 18 Sep 2021 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:31 PM IST
सार
ऐसा नहीं है कि यूएई में पहली बार आईपीएल हो रहा है। इससे पहले 2014 और 2020 में भी आईपीएल यूएई में हो चुका है।
विज्ञापन
पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार से आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत हो रही है। टीमें अब भारत नहीं, बल्कि यूएई में खेलती दिखाई देंगी। तीन मई को कोरोना के मामले सामने आने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था। तब 29 मैच खेले गए थे। बाकी बचे 31 मैच यूएई के तीन शहर अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को वहां पड़ रही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको तीनों जगहों की पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में बता रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि यूएई में पहली बार आईपीएल हो रहा है। इससे पहले 2014 और 2020 में भी यह लीग वहां पर खेली जा चुकी है। 2014 में लोकसभा चुनाव की वजह से लीग के शुरुआती 20 मैच और 2020 का पूरा टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था। ऐसे में कई खिलाड़ियों को वहां पर खेलने का अनुभव है। 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था।

1. अबू धाबी
अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम: बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में यहां का मौसम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार भी मौसम का यही हाल होगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
पिच: हाल ही में हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की मेजबानी अबू धाबी ने की थी। इस टूर्नामेंट में स्पिनर्स की अपेक्षा तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए थे। ऐसे में आईपीएल में भी उन्हीं का बोलबाला रह सकता है।
आईपीएल 2021: इस सीजन में यहां कुल 8 मैच खेले जाएंगे।

- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 20
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 8
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 12
- मैच टाई: 1
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 140 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 129 रन
- कुल टी-20 मैच हुए: 53
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 19
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 206/4 मुल्तान सुल्तांस (2021)
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 206/4 पंजाब किंग्स, (2014)
2. शारजाह
शारजाह का स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम: शारजाह में अगले एक महीने में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैदान छोटा होने के कारण फील्डर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पिच: शारजाह में बड़े टोटल देखने को मिल सकते हैं। यह मैदान अबू धाबी और दुबई के मुकाबले काफी छोटा है। यही वजह है कि यहां काफी चौके-छक्के लगते हैं। ज्यादातर मैचों में 200+ रन का स्कोर देखने को मिल सकता है। मैदान का आकार छोटा होने के कारण ज्यादातर टीमें स्पिनर की जगह तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहेंगी। तेज गेंदबाजों को यहां उछाल भी मिलता है। बल्लेबाजों इस पिच पर खूब रन बंटोरेंगे।
आईपीएल 2021: इस सीजन में यहां कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इसमें एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर मैच शामिल है।

- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 12
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 5
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 7
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 149 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 131 रन
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 215/6 अफगानिस्तान
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 140/3 अफगानिस्तान
3. दुबई
दुबई का स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम: बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां शारजाह और अबू धाबी से ज्यादा गर्मी रहेगी। आईपीएल के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पिच रिपोर्ट: बाकी दोनों मैदान की अपेक्षा यहां कम रन बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। पहली पारी में 160 का स्कोर भी किसी टीम को मैच जिता सकता है।
आईपीएल 202: इस सीजन में यहां 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला क्वालिफायर और फाइनल शामिल है।

- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 26
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 9
- टाई: 3
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 144 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 122 रन
- कुल टी-20 मैच: 93
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 38
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 54
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 219/2 सनराइजर्स हैदराबाद
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 203/8 क्वेटा ग्लैडिएटर्स