{"_id":"60939ed38ebc3ed20242d2b4","slug":"ipl-2021-suspended-ms-dhoni-to-take-last-flight-to-ranchi-when-teammates-reach-home-safe-csk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद लौटेंगे रांची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिसाल: महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद लौटेंगे रांची
Thu, 06 May 2021 01:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 06 May 2021 01:16 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग धोन की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौटने लगे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग धोन की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने फैसला लिया है कि सभी विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद घर लौटेंगे। यानी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से घर लौटने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के एक सदस्य ने बताया, धोनी ने फैसला किया है कि विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजने के बाद ही वो अपने घर जाएंगे। फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दिल्ली में हैं। चेन्नई के खिलाड़ी सैम कुरेन और मोईन अली बुधवार को अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड उड़ानों से सभी विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
माही बोले- भारत में विदेशी खिलाड़ियों को को मिले प्राथमिकता
धोनी ने कहा कि आईपीएल भारत में हो रहा था। विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को विदेश में अपने अपने घर लौटने की प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भारतीय खिलाड़ी बाद में घर लौट सकते हैं। माही भाई ने कहा कि वह होटल से जाने वाले टीम के आखिरी व्यक्ति होंगे। वह पहले विदेशियों और फिर भारतीय खिलाड़ियों को घर भेजना चाहते हैं। जब सब लोग अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे, तब वह आखिरी फ्लाइट लेकर अपने घर जाएंगे।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 सीट वाले चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की। इससे खिलाड़ियों को दिल्ली से राजकोट और मुंबई भेजा जा सकेगा। अन्य चार्टर्ड विमान से खिलाड़ियों को चेन्नई से बैंगलोर भेजा जाएगा। सबको भेजने के बाद धोनी आज शाम रांची के लिए रवाना होंगे।