फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: sunrisers hyderabad Rashid Khan said he has been working hard on his batting Will treat every game as final

IPL 2021: राशिद खान अपनी बल्लेबाजी में कर रहे सुधार, बोले- हमारे लिए हर मैच फाइनल

Sat, 18 Sep 2021 12:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 12:04 PM IST
सार

आईपीएल का दूसरा चरण शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान ने बयान दिया है। उनका कहना है कि वह अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर रहे हैं और हर मैच फाइनल समझकर खेलेंगे। एसआरएच की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है। 

विज्ञापन
IPL 2021: sunrisers hyderabad Rashid Khan said he has been working hard on his batting Will treat every game as final
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान ने बयान दिया है। उनका कहना है कि वह इन दिनों अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी बैटिंग के जरिए एसआरएच की सफलता में अपना योगदान देना चाहते हैं। आईपीएल के दूसरे सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया है। जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। 
विज्ञापन

बल्लेबाजी पर कर रहा हूं काम

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा साझा किए गए वीडियो में राशिद खान ने कहा, मैं करीब डेढ़ साल से अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं, क्योंकि टीम के लिेए 15-25 रन बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए बस अलग-अलग चीजें करने के लिए काम कर रहा हूं, बहुत सारे शॉट्स का अभ्यास नेट में नहीं किया है, लेकिन में सही मानसिकता रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। राशिद ने आगे कहा कि वह एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए भूमिका निभाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स अंकतालिका में सबसे नीचे

आईपीएल के पहले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। एसआरएच ने पहले चरण में सात मैच खेले जिसमें उसे छह में हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। अगर टीम को प्ले ऑफ में जगह बनानी है तो उसे सात में से छह मैचो में जीत दर्ज करनी होगी। जो उसके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 

विज्ञापन

राशिद बोले हमारे लिए हर मैच फाइनल

राशिद खान का कहना है कि वह आईपीएल के शेष सत्र में आगे की सोच रहे हैं। उनके मुताबिक टूर्नामेंट के पहले चरण में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन दूसरे चरण में हम इसे अच्छी तरह समाप्त करना चाहते हैं, राशिद के मुताबिक जब आईपीएल शुरू होगा तो वह हर मैच को फाइनल समझकर खेलेंगे। 

यूएई की विकेट से परिचित हैं राशिद खान

संयुक्त अरब अमीरात में विकेट स्पिनर के लिए मददगार होते हैं। इसे बारे में राशिद खान ने कहा, हमने यूएई की परिस्थितियों में बहुत सारे मैच खेले हैं, हमें विकेट पर अच्छे एरिया का पता लगाकर गेंदबाजी करनी होगी। 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे चरण का पहला  मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed