{"_id":"6166f1246331b0090b17f1bf","slug":"ipl-2021-sunrisers-hyderabad-fans-open-letter-to-team-management-about-david-warner-srh-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: सोशल मीडिया पर वार्नर के पक्ष में आए फैंस, सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक को पत्र लिखकर की ये मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: सोशल मीडिया पर वार्नर के पक्ष में आए फैंस, सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक को पत्र लिखकर की ये मांग
Wed, 13 Oct 2021 08:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:16 PM IST
सार
वार्नर के फैंस ने फ्रेंचाइजी को एक ओपन लेटर (पत्र) लिखा है और उनसे वार्नर को रिटेन करने की मांग की है।
विज्ञापन
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2021 सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर के लिए कुछ खास नहीं रहा। पहले फेज में कप्तानी छिनने के बाद दूसरे फेज में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को वार्नर ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर हैरानी जताई थी और कहा था कि उन्हें नहीं पता उनके साथ फ्रेंचाइजी वालों ने ऐसा व्यवहार क्यों किया। अब वार्नर के फैंस ने फ्रेंचाइजी को एक ओपन लेटर (पत्र) लिखा है और उनसे वार्नर को रिटेन करने की मांग की है।
ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कराया
इसके साथ ही फैंस ने बुधवार को ट्विटर पर अपने पूर्व कप्तान के पक्ष में #NoWarnerNoSRH को ट्रेंड कराया। फैंस ने ओपन लेटर में लिखा- हम 2013 से टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी ने हमें गर्व करने के कई मौके दिए हैं। इसमें से एक चीज जिसका हम सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं, वह है डेविड वार्नर। यह एक झूठ होगा अगर कोई यह कहेगा कि वार्नर इस फ्रेंचाइजी से खेलने वाले बेस्ट प्लेयर नहीं हैं। उनके लिए हमारे दिल में खास जगह है। वार्नर इस फ्रेंचाइजी के चेहरा हैं।
विज्ञापन
वार्नर टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी
फैंस ने लिखा- वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनने वाले अब तक के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। भले ही उन्होंने इस सीजन कुछ खास न किया हो, लेकिन हम उनके समर्थन में हैं। चाहे कारण कुछ भी हो, लेकिन हम चाहते हैं कि वार्नर को रिटेन किया जाए। हमारे इमोशन का भी ध्यान दिया जाए। हम वार्नर को अगले सीजन हैदराबाद की जर्सी में रन बनाते देखना चाहते हैं।
वार्नर ने क्या कहा था?
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मंगलवार को कहा था कि मैंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। मुझे लगता है कि इस सीजन के पहले फेज में हुए कुछ मैचों में ही मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था। ऐसे में यह बात हजम करना बेहद मुश्किल है कि मुझे फॉर्म के आधार पर कप्तानी से हटाया गया। मैंने कई शानदार परफॉर्मेंस देकर अकेले टीम को जिताया है। अतीत में इतना कुछ करके, अपना नाम बनाकर अगर ऐसा बर्ताव हुआ, तो इस बारे में सोचने की जरूरत है।

Call me whatever he's the best IPL batsman, remember the good old days that Uppal Stadium was full of 31 jerseys (maybe 2 or 3 Indians can achieve that) but he's the only foreigner that India's own that much, he's the indenting of SRH he brings indenting to SRH.#NoWarnerNoSRH pic.twitter.com/XjzRBM4obH
— Kalyan Sri (@KalyanS69152584) October 13, 2021