फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Social media reactions after Chennai Super Kings win the title for fourth time

IPL 2021: चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, पढ़ें किसने क्या कहा

Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई की टीम ने कई बार पिछड़ने के बाद वापसी और अंत में बाजी अपने नाम करने में सफल रही। मैच के बाद लोग और पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2021: Social media reactions after Chennai Super Kings win the title for fourth time
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 27 रनों से हरा दिया। फाइनल में चेन्नई की टीम ने कई बार पिछड़ने के बाद वापसी और अंत में बाजी अपने नाम करने में सफल रही। मैच के बाद लोग और पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'प्रतिष्ठित टीम और एक उत्कृष्ट नेता। चैंपियन सुपर किंग्स। ट्रॉफी नंबर 4 पर बधाई।
 



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी, नाम की काफी है।

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने कहा, 'आईपीएल ख़िताब की सच्ची दावेदार।'
 


श्रीलंकाई दिग्गज और मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने चेन्नई को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा ने चेन्नई की जमकर तारीफ़ की और उन्हें जीत की बधाई दी।
 
पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा, 'पिछले सीजन में कमजोर प्रदर्शन के बाद इस बार शायद ही किसी ने इसकी उम्मीद की होगी लेकिन यह धोनी की काबिलियत है। चेन्नई ने शानदार क्रिकेट खेला और वह इसके हक़दार हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed