फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Ruturaj gaikwad hit longest six of ipl 2021 watch video

आईपीएल 2021: रन बनाने के अलावा लंबे छक्के लगाने के मामले में भी अव्वल हैं ऋतुराज, देखिए इस सीजन के सबसे लंबे छक्के

Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था।
 

विज्ञापन
IPL 2021 Ruturaj gaikwad hit longest six of ipl 2021 watch video
आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में ऋतुराज गायकवाड़, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन सबसे आगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 खत्म हो चुका है और चेन्नई की टीम ने फाइनल में 27 रनों से कोलकाता को हराकर चौथी बार आईपीएल जीत लिया। चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपने बल्ले से इस साल कई रिकॉर्ड बनाए। सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में भी उन्होंने सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया और राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का लगाया। पोलार्ड, धोनी और गेल जैसे कई बड़े बल्लेबाजों ने इस सीजन में छक्के लगाए हैं, लेकिन कोई भी ऋतुराज के रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 108 मीटर का छक्का लगाया था।
विज्ञापन

ऋतुराज का 108 मीटर का छक्का

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में सिर्फ एक शतक लगा है और वो ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकला है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर ऋतुराज ने 108 मीटर का छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलार्ड ने लगाया 105 मीटर का छक्का

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर अपनी ताकत के दम पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। इस सीजन उनका बल्ला अक्सर खामोश रहा है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 105 मीटर का छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने मुजीब उर रहमान की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था। 
विज्ञापन

ईशान किशन का 104 मीटर लंबा छक्का

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ आखिरी दो मैचों में ही रन बनाए हैं। हालांकि इन्हीं दोनों मैचों में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने अपने आखिरी मैच में मुंबई के लिए सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी भी लगाई। इसी मैच में उन्होंने टूर्नामेंट का तीसरा सबसे बड़ा छक्का भी लगाया। हैदराबाद के खिलाफ लगाया गया यह छक्का 104 मीटर लंबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed