फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Royal challengers Bangalore vs Chennai super kings Stats preview and squad

IPL की सबसे बड़ी जंग: आज विराट की आरसीबी के सामने होगी धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स

Mon, 26 Apr 2021 05:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 26 Apr 2021 05:18 AM IST
सार

आरसीबी और सीएसके जब आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाह न सिर्फ दो अंक हासिल करने बल्कि विजय अभियान जारी रखने पर भी टिकी रहेंगी।

विज्ञापन
IPL 2021 Royal challengers Bangalore vs Chennai super kings Stats preview and squad
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

विस्तार

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में आमने सामने होंगी तो उनकी निगाह न सिर्फ दो अंक हासिल करने बल्कि विजय अभियान जारी रखने पर भी टिकी रहेंगी। आरसीबी ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है। दूसरी तरफ सीएसके ने पहला मैच गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

आरसीबी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और वह अपना यही प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसके भी लगातार तीन जीत से उत्साह स ओतप्रोत है और ऐसे में आरसीबी के लिये काम आसान नहीं होगा। कोहली और प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल ने पिछले मैच में रॉयल्स के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी थी और ये दोनों सीएसके के विविधतापूर्ण आक्रमण के सामने फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने का प्रयास करेंगे। आरसीबी ने इस सत्र में अच्छी शुरुआत की है और कोहली लंबी अवधि की लीग में निरंतरता बनाये रखने के महत्व को समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी की बल्लेबाजी कोहली, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डीविलियर्स और ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है। पडिक्कल की अच्छी फार्म से भी टीम को लाभ मिला है। आरसीबी के बल्लेबाजों का हालांकि अब दीपक चाहर से सामना होगा जो शुरू में विकेट हासिल करने में माहिर हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज ने प्रभाव छोड़ा है, लेकिन अब उनका सामना सीएसके से हैं, जिसके पास निचले क्रम में भी अच्छे बल्लेबाज हैं और शुरू में विकेट गंवाने से वह दबाव में नहीं आती है। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीन मैचों में असफल रहने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ प्रभावशाली पारी खेली तथा फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये बड़ी साझेदारी निभाई।

विज्ञापन

सीएसके अच्छी शुरुआत का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा। उसके पास नंबर तीन पर मोईन अली और फिर सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं। कप्तान धोनी ने अब तक अपना जलवा नहीं दिखाया है, लेकिन कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अनुसार प्रत्येक मैच में वह बेहतर खेल दिखा रहे हैं। गेंदबाजी में चाहर ने अब तक सीएसके लिए बहुत अच्छी भूमिका निभाई है जबकि स्पिनर रविंद्र जडेजा और मोईन ने भी अच्छा योगदान दिया है। शार्दुल ठाकुर कुछ अवसरों पर महंगे साबित हुए हैं, लेकिन वह सीएसके की गेंदबाजी विभाग के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, एडम जम्पा, देवदत्त पडीक्कल, केन रिचर्डसन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed