फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Royal Challengers Bangalore bowler Harshal Patel creats history after taking hat tirck against Mumbai Indians at Dubai

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ आरसीबी की जीत में चमके हर्षल पटेल, आईपीएल में हैट्रिक लगाने वाले 18वें गेंदबाज

Mon, 27 Sep 2021 10:30 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 27 Sep 2021 10:30 AM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने मुंबई को 54 रनों से हराया। 

विज्ञापन
IPL 2021 Royal Challengers Bangalore bowler Harshal Patel creats history after taking hat tirck against Mumbai Indians at Dubai
हैट्रिक पूरी करने के बाद हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। दुबई में खेले गए आईपीएल के इस मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक लेकर आरसीबी को 54 रनों की शानदार जीत दिलाई। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वह हैट्रिक लगाने वाले 18वें गेंदबाज हैं। वैसे आईपीएल में इन 18 गेंदबाजों ने कुल 21 हैट्रिक लगाई हैं। 

विज्ञापन

हर्षल ने इन खिलाड़ियों को आउट कर लगाई हैट्रिक

मुंबई इंडियंस की पारी का 17वां ओवर हर्षल पटेल फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के खतरनाक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने कीरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। फिर तीसरी गेंद पर राहुल चाहर को आउट कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने मैच के बाद हैट्रिक पर बात करते हुए कहा कि मैं इससे पहले मैं छह बार हैट्रिक के करीब पहुंचा लेकिन अब सफलता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाज

1- लक्ष्मीपति बालाजी (सीएके) विरुद्ध पंजाब किंग्स 2008

2- अमित मिश्रा (दिल्ली कैपिटल्स) विरुद्ध डेक्कन चार्जर्स 2008

3- मखाया एनटिनी (सीएसके) विरुद्ध केकेआर 2008

4- युवराज सिंह, (पंजाब किंग्स) विरुद्ध आरसीबी 2009

5- रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) विरुद्ध मुंबई इंडियंस 2009

6- युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) विरुद्ध डेक्कन चार्जर्स 2009

7- प्रवीण कुमार (आरसीबी) विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स 2010

8- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) विरुद्ध पंजाब किंग्स 2011

9- अजीत चंदीला (राजस्थान रॉयल्स) विरुद्ध पुणे वॉरियर्स 2012

10- नरेन (केकेआर) विरुद्ध पंजाब किंग्स 2013

11- अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) विरुद्ध पुणे वॉरियर्स 2013

12- प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) विरुद्ध केकेआर 2014

13- शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद 2014

14-परविंदर अवाना (पंजाब किंग्स) विरुद्ध चेन्न सुपर किंग्स हैदराबाद 2014

15- अक्षर पटेल (पंजाब किंग्स) विरुद्ध गुजरात लॉयंस 2016

16- सैमुअल बद्री (आरसीबी) विरुद्ध मुंबई इंडियंस 2017

17- एंड्रयू टाय (गुजरात लॉयंस) विरुद्ध राइजिंग पुणे सुपर जॉयंट 2017

18- जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपर जॉयंट) विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद 2017

19- सैम करन (पंजाब किंग्स) विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स 2019

20- श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम विरुद्ध आरसीबी 2019  

21- हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) विरुद्ध मुंबई इंडियंस 2021
 
विज्ञापन

आईपीएल में हैट्रिक की कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अमित मिश्रा एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक लगाई हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक लगाने का करिश्मा किया है। युवराज सिंह आईपीएल के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक सीजन में दो हैट्रिक ली थी। उन्होंने 2009 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए पहली हैट्रिक आरसीबी के खिलाफ ली। उसके बाद उसी साल डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध खेलते हुए हैट्रिक पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed