फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 retention Royal Challengers Bangalore traded Harshal Patel and Daniel sams from delhi capitals

IPL 2021: RCB ने 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज, लेकिन दिल्ली से इन दो ऑलराउंडर्स को खरीदा

Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 retention Royal Challengers Bangalore traded Harshal Patel and Daniel sams from delhi capitals
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2021 में जाने से पहले अपने दल में भारी बदलाव किया है। 14वें सीजन की नीलामी में उतरने से पहले आरसीबी प्रबंधन ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में कुल पांच विदेशी भी शामिल हैं। इसके अलावा बैंगलोर की टीम ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली से दो खिलाड़ियों को ट्रेड किया है। 

विज्ञापन


बैंगलोर की टीम ने 28 वर्षीय ऑलराउंडर डैनिएल सैम्स और 30 वर्षीय ऑलराउंडर हर्षल पटेल को दिल्ली से खरीदा है। बता दें कि पटेल 2012-17 तक छह सीजन में बैंगलोर की तरफ से ही खेले थे लेकिन 2018 में दिल्ली की टीम ने उन्हें 20 लाख के उनके बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। यहां उन्होंने सिर्फ पांच मुकाबले ही खेले जिसमें तीन विकेट लिए और 20 रन बनाए। 
विज्ञापन


वहीं बात करें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डैनिएल सैम्स की तो उन्हें दिल्ली ने पिछले सीजन में जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। रॉय को दिल्ली ने 1.5 करोड़ की रकम में खरीदा था लेकिन इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया था। सैम्स हालांकि सिर्फ तीन ही मुकाबले खेल पाए थे और बिना विकेट के रहे थे लेकिन मौजूदा बिग बैश लीग में वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग के इस सीजन में अब तक 191 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बना चुके हैं और नौ मैचों में 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed