{"_id":"615399e58ebc3e69c76de541","slug":"ipl-2021-rcb-vs-rr-fantasy-11-dream11-prediction-playing11-stats-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB Fantasy-11: दोनों टीमों के विकेटकीपर्स दिला सकते हैं अच्छे अंक, लोमरोर-मैक्सवेल भी अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs RCB Fantasy-11: दोनों टीमों के विकेटकीपर्स दिला सकते हैं अच्छे अंक, लोमरोर-मैक्सवेल भी अहम
Wed, 29 Sep 2021 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:50 AM IST
सार
NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में राजस्थान vs बैंगलोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2021 के 43वें मैच में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दुबई की पिच पर लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। स्विंग गेंदबाज पावरप्ले के ओवरों में बल्लेबाजों का काम बिगाड़ सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 में कौन-कौन से खिलाड़ी अहम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विकेटकीपर
फैंटेसी लीग की खूबसूरती यही होती है कि आपके प्लेइंग-11 में दो-दो विकेटकीपर हो सकते हैं। राजस्थान और बैंगलोर के बीच मैच उन मुकाबलों में से एक है जिनमें आप दो विकेटकीपर चुन सकते हैं। राजस्थान के संजू सैमसन और बैंगलोर के एबी डिविलियर्स में से किसी एक को भी बाहर रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। डिविलियर्स भले ही फॉर्म में नहीं हों, पर उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर नहीं रखा जा सकता।

बल्लेबाज
तीन बल्लेबाजों को फैंटेसी-11 में रख सकते हैं। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल फॉर्म में हैं। उन्हें टीम में रखना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, तो आप भी उन्हें फैंटेसी 11 में रख सकते हैं। विराट शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में अर्धशतक लगाया है।

ऑलराउंडर
अब जब आपने तीन बल्लेबाज चुने हैं, तो तीन ऑलराउंडर्स को टीम में रख सकते हैं। इनमें पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। इसके अलावा महिपाल लोमरोर और डेनियल क्रिश्चियन को शामिल किया जा सकता है। क्रिश्चियन और क्रिस मॉरिस में से आप किसी एक को चुन सकते हैं।

गेंदबाज
हर्षल पटेल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैट्रिक भी लिया था। ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 में रखना अच्छे अंक दिला सकता है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और मुस्तफिजुर रहमान भी अंक के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। विराट, मैक्सवेल और सैमसन में से किन्हीं दो को कप्तान और उपकप्तान बना सकते हैं। वहीं, अगर एक्सपेरिमेंट करने का मूड है तो लोमरोर या डिविलियर्स में से किसी एक को आजमाया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
फैंटेसी-XI के लिए टीम
- राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट/श्रेयस गोपाल और मुस्तफिजुर रहमान।
- रॉयल चैेलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडडीक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, शाहबाज अहमद/रजत पाटीदार, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जेमिसन/दुष्मंथ चमीरा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
फैंटेसी-XI के लिए टीम
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, एबी डिविलियर्स
- बल्लेबाज: विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, क्रिस मॉरिस/डेनियल क्रिश्चियन
- गेंदबाज: हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मुस्तफिजुर रहमान