IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स में हुए दो बड़े बदलाव, यूएई में स्टोक्स-बटलर की जगह लेंगे कैरेबियाई धुरंधर
राजस्थान रॉयल्स ने दो रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। रॉयल्स ने जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में दो कैरेबियाई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इसमें एक हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज इविन लुईस और दूसरे हैं कैरेबियाई तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यूएई में होने वाले आईपीएल 14 के बाकी के मुकाबलों के लिए फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हैं। कई बड़े खिलाड़ी इस बार यूएई में लीग का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में टीमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं और लगातार रिप्लेसमेंट ढूंढ रही हैं। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स ने दो रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।
Lewis replaces Jos Buttler in the squad for the remainder of #IPL2021. 🙌
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2021विज्ञापन
रॉयल्स ने जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में दो कैरेबियाई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इसमें एक हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज इविन लुईस और दूसरे हैं कैरेबियाई तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल का अच्छा अनुभव है। लुईस आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं जबकि थॉमस 2019 में राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा थे।
लुईस को बटलर की जगह जबकि थॉमस को स्टोक्स की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है।
That's #DeadlineDay done! 🤩
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2021
OT joins the Royals in the UAE as a replacement for Ben Stokes.