फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Playoffs: Latest Updates & all playoff scenarios of 8 teams with 9 match to go; Mumbai Indians Rajasthan Royals Kolkata Knight Riders Punjab Kings

IPL 2021 Playoff: दिल्ली के खिलाफ हार से मुंबई की राह मुश्किल, चौथे स्थान के लिए इन चार टीमों के बीच जंग

Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

चेन्नई और दिल्ली की टीम पहले ही आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बाकी बचे तीन मैचों में सिर्फ एक जीतना है। ऐेसे में अब मुकाबला केवल चौथी टीम के लिए है।

विज्ञापन
IPL 2021 Playoffs: Latest Updates & all playoff scenarios of 8 teams with 9 match to go; Mumbai Indians Rajasthan Royals Kolkata Knight Riders Punjab Kings
आईपीएल 2021 प्लेऑफ के लिए चार टीमों के बीच टक्कर है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 लीग राउंड में अब नौ मैच बचे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प कर दी है। राजस्थान को अब बाकी बचे दो मैच हार हाल में जीतने होंगे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। आइए जानते हैं कि प्लेऑफ के लिए क्या समीकरण है और कौन सी टीम किस प्रकार अंतिम चार में पहुंच सकती है...
विज्ञापन

सभी टीमों की मौजूदा स्थिति
चेन्नई और दिल्ली की टीम पहले ही आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बाकी बचे तीन मैचों में सिर्फ एक जीतना है। ऐेसे में अब मुकाबला केवल चौथी टीम के लिए है। इसके लिए जो चार टीमें लाइन में हैं- कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुकी है। 
 
टीम मैच जीते हारे प्वाइंट्स नेट रन रेट
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 9 3 18 +0.829
दिल्ली कैपिटल्स 12 9 3 18 +0.551
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 11 7 4 14 -0.200
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 10 +0.302
पंजाब किंग्स  12 5 7 10 -0.236
राजस्थान रॉयल्स 12 5 7 10 -0.337
मुंबई इंडियंस   12 5 7 10 -0.453
सनराइजर्स हैदराबाद 11 2 9 4 -0.490
विज्ञापन
विज्ञापन

1. चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई): आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद इस सीजन टीम ने जबरदस्त वापसी की है। पिछले सीजन सबसे पहले बाहर होने वाली टीम इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बनी। चेन्नई ने अब तक 12 आईपीएल खेले हैं, जिसमें वह रिकॉर्ड 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। राजस्थान के खिलाफ हार से भी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

अगले दो मैच: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ।
विज्ञापन

2. दिल्ली कैपिटल्स (प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई): मुंबई के खिलाफ जीत से पंत की टीम भी लीग राउंड को टॉप-2 में रहते हुए खत्म करने की स्थिति में है। टीम के 12 मैचों के बाद 18 अंक हैं। नेट रन रेट के मामले में दिल्ली टीम चेन्नई से पीछे है। यह लगातार तीसरी बार है जब दिल्ली अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुआ है। 2019 में टीम एलिमिनेटर में बाहर हुई थी। वहीं, 2020 में टीम फाइनल तक पहुंची थी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स जीत के प्रबल दावेदारों में से एक है।

अगले दो मैच: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ।

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीन में से एक जीत जरूरी): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया है। अपने शुरुआती चार मैच जीतने के बाद पहले फेज में टीम जीत की पटरी से उतर गई थी। यूएई में भी टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कोहली की टीम ने वापसी की और मुंबई और राजस्थान के खिलाफ लगातार दो मैच जीते। बैंगलोर के फिलहाल 11 मैचों में 14 अंक हैं। पूरी संभावना है कि टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी। यह देखने वाली बात होगी कि कोहली की टीम तीसरे स्थान पर रहती है या दूसरे स्थान पर। बैंगलोर पिछले सीजन भी प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां एलिमिनेटर में उन्हें हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अगले दो मैच: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ।

4. कोलकाता नाइटराइडर्स (प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो में से दो जीत जरूरी): पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में हार से कोलकाता की राह भी मुश्किल हो गई है। टीम के फिलहाल 12 मैचों में 10 अंक हैं और अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को पहले अपने बाकी बचे दोनों मैच हार हाल में जीतने होंगे। साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि मुंबई, पंजाब और राजस्थान अपने बाकी बचे दोनों मैच बड़े अंतर से नहीं जीतें। 

अगले दो मैच: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स।

5. मुंबई इंडियंस (प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो में से दो जीत जरूरी): प्लेऑफ और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के बीच दूरी बढ़ गई है। दिल्ली के खिलाफ हार ने मुंबई के सभी समीकरण को बिगाड़ के रख दिया। मुंबई के फिलहाल 12 मैचों में 10 अंक हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने की जरूरत है। इसके बावजूद टीम की जगह पक्की होती नहीं दिख रही है। कोलकाता, पंजाब और राजस्थान के मुकाबले टीम का नेट रन रेट काफी कम है। मुंबई को अब कोलकाता, पंजाब और कोलकाता के मैचों पर भी निर्भर रहना होगा। तीनों में से जो टीम अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब होती है, तो वह क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। 

अगले दो मैच: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ।

6. पंजाब किंग्स (प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो में से दो जीत जरूरी): पंजाब की टीम 12 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए उन्हें अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही आशा करनी होगी कि मुंबई, कोलकाता और राजस्थान उनके बाकी बचे दो मैचों में से एक हार जाए। ऐसा हुआ तो पंजाब की जगह प्लेऑफ में पक्की हो जाएगी।

अगले दो मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ।

7. राजस्थान रॉयल्स (प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो में से दो जीत जरूरी): राजस्थान ने चेन्नई को हराकर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। आरआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच भी हर हाल में जीतन होगा। इसमें से टीम एक भी मैर हारी, तो रेस से बाहर हो जाएगी। हैदराबाद और बैंगलोर के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार से टीम की स्थिति बिगड़ गई है।

अगले दो मैच: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ।

8. सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेऑफ की दौड़ से बाहर): हैदराबाद की टीम पहले ही अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब टीम के पास दूसरी टीमों के मजे को किरकिरा करने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed