फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Harshal Patel broke Jasprit Bumrah record became the highest wicket taker in a season

IPL 2021: हर्षल पटेल ने तोड़ा जसप्रीत बुमराह का खास रिकॉर्ड, बने एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Thu, 07 Oct 2021 09:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 07 Oct 2021 09:06 AM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इतिहास रच दिया। अब वह आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 Harshal Patel broke Jasprit Bumrah record became the highest wicket taker in a season
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में 52वां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। अबू धाबी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलोर को 4 रनों से हराया। इस मुकाबले में भले ही आरसीबी की हार हुई हो लेकिन तेज गेंदबाज हर्षल पटेल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे, अब वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

विज्ञापन

हर्षल ने तोड़ा जसप्रीत का रिकॉर्ड

6 अक्तूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में हर्षल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक उपलब्धि हासिल की। हर्षल आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। हर्षल अब तक 29 विकेट ले चुके हैं। बीते साल बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट हासिल किए थे। जबकि, 2017 में भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लेने का करिश्मा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रावो ने लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड सीएके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने साल 2013 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट चटकाए थे। जबकि बीते सीजन 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा 30 विकेट लेने में सफल रहे। 29 विकेट लेने के बाद अब हर्षल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके पास ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहतरीन मौका है। हर्षल आरसीबी के लिए अभी दो मैच और खेलेंगे। इसके अलावा अगर आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची तो उनके पास गेंदबाजी में नया कीर्तिमान रचने का मौका होगा। 
विज्ञापन

प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है आरसीबी

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम प्ले ऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। मौजूदा समय में वह 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है। इस सत्र में विराट की टीम ने अब तक 13 मैच खेले जिनमें 8 जीते और 5 हारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed