फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 final CSK vs KKR 4 Big records that can be broken in Final during Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders match at dubai

CSK vs KKR: सीएसके-केकेआर के बीच फाइनल मुकाबला आज, बन सकते हैं यह चार बड़े रिकॉर्ड

Fri, 15 Oct 2021 12:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 15 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले में कई कीर्तिमान बन सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2021 final CSK vs KKR 4 Big records that can be broken in Final during Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders match at dubai
सीएसके बनाम केकेआऱ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का फाइनल मुकाबला आज चेन्ऩई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के तीन खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू समेत टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है जिसमें चार नए कार्तिमान बन सकते हैं। 

विज्ञापन

मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में लसिथ मलिंगा द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। मलिंगा का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए ब्रावो को पांच विकेट की दरकार है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए थे। वहीं, ब्रावो 150 मैचों में अबतक 166 विकेट ले चुके हैं। वह अमित मिश्रा के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाती रायुडू पूरे कर सकते हैं चार हजार रन

चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार बल्लेबाज अंबाती रायुडू केकेआर के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मैच में अपने आईपीएल करियर में चार हजार रन पूरे कर सकते हैं। वह आईपीएल के 174 मैचों की 164 पारियों में 3916 रन बना चुके हैं। उन्हें आईपीएल करियर में चार हजार रन पूरे करने के लिए 84 रनों की जरूरत हैं। अगर रायुडू 84 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल में 4000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 

विज्ञापन

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाडी बन सकते हैं गायकवाड़

सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के पास आईपीएल 2021 की ऑरेंज कैप जीतने का सुनहरा मौका है। वह पंजाब किंग्स के केएल राहुल से 23 रन पीछे हैं। अगर खिताबी मुकाबले में गायकवाड़ 23 रन बना लेते हैं तो वह 14वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। आईपीएल 2021 में लोकेश राहुल ने 626 रन बनाए हैं जबकि, ऋतुराज के नाम 603 रन दर्ज हैं। अगर गायकवाड़ ऐसा करने में सफल रहे तो वहह आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बना जाएंगे। फिलहाल आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2008 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे।

केकेआर कभी नहीं हारा फाइनल

कोलकाता नाइट राइजर्स आईपीएल के फाइनल में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा है। खास बात यह है कि केकेआर की टीम ने कभी फाइनल नहीं हारा। साल 2012 में कोलकाता ने फाइनल में सीएसके को हराया जबकि, 2014 में उसने पंजाब किंग्स को मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed