{"_id":"6073e8cfd101ce787c4ec4be","slug":"ipl-2021-eoin-morgan-comments-on-harbhajan-not-bowling-after-first-over-against-srh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केकेआर भज्जी की तीसरी टीम: IPL में 699 दिन बाद खेले, कप्तान ने क्यों दिया सिर्फ एक ओवर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर भज्जी की तीसरी टीम: IPL में 699 दिन बाद खेले, कप्तान ने क्यों दिया सिर्फ एक ओवर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल में भज्जी का सफर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1998 में महज 18 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हरभजन सिंह का क्रिकेट सफर बदस्तूर जारी है। आईपीएल के 14वें सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से डेब्यू किया। यह उनकी तीसरी फ्रैंचाइजी है। इससे पहले टर्बनेटर मुंबई इंडियंस के लिए 10 साल (2008-2017) फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ तीन सीजन (2018-2020) का हिस्सा थे। इस साल नीलामी से पहले उन्हे सीएसके ने रीलिज किया तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस अनुभवी ऑफ स्पिनर को अपने साथ जोड़ा।
2 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : ट्विटर @KKRiders
यूएई में खेले गए 13वें सीजन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते भज्जी ने नाम वापस ले लिया था। 40 वर्षीय इस अनुभवी खिलाड़ी को अपने परिवार की चिंता थी क्योंकि भारत लौटने पर उन्हें पृथकवास में रहना होता, जो उन्हें मंजूर नहीं था। इस बार नीलामी में भज्जी ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी। इसी कीमत पर शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीद लिया।
3 of 5
हरभजन सिंह और नीतिश राणा
- फोटो : ट्विटर @ipl
बेहद कम लोगों को उम्मीद थी कि भज्जी केकेआर की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। विशेषज्ञों का मानना था कि टीम मैनेजमेंट उनके अनुभव का इस्तेमाल करेगा। वह कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवा स्पिनर्स को मार्गदर्शन देंगे, लेकिन सभी को चौंकाते हुए 699 दिन बाद हरभजन आईपीएल का कोई मैच खेलते हैं। हालांकि उन्हें केवल एक ही ओवर गेंदबाजी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : ट्विटर @KKRiders
मैच जीतने के बाद कप्तान मॉर्गन ने कहा, 'भज्जी ने पहले ओवर में अच्छी शुरुआत की और बाद में हम उन्हें गेंदबाजी नहीं करा सके, लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल अन्य को सलाह देने में किया।' बताते चले कि यह दूसरी पारी का पहला ओवर था। इस ओवर में उन्होंने आठ रन दिए जिसमें एक छक्का भी शामिल था। इसी ओवर में उनके पास डेविड वार्नर को आउट करने का मौका था, लेकिन फिल्डर का साथ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
5 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : twitter@KKRiders
मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को बल्ला थमाया। ओपनर नीतिश राणा के 56 गेंद में 80 रन और राहुल त्रिपाठी के 29 बॉल में 53 रन के बूते केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 187/6 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद वापसी की। जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडेय ने अच्छी बल्लेबाजी का मुजायरा किया। दोनों ने अर्धशतक लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।