फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Delhi capitals bought 8 players during mini auction, here the complete squad of 25 members

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में स्मिथ समेत आठ खिलाड़ी चुने, बनाई दमदार टीम, कुछ ऐसा है स्क्वॉड

Fri, 19 Feb 2021 12:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Delhi capitals bought 8 players during mini auction, here the complete squad of 25 members
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in

आईपीएल 2020 में उप-विजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यूएई में शानदार प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम कुछ जगहों को छोड़कर बाकी मामलों में बेहद संतुलित नजर आई थी। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली दिल्ली इस बार नीलामी में कम रकम के साथ उतरी थी बावजूद इसके उसने अपनी कमियों को कम करने की कोशिश की और एक अच्छी टीम चुनी। दिल्ली की टीम ने तीन विदेशी समेत कुल आठ खिलाड़ियों को खरीदा और अपनी स्क्वॉड पूरी की। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दिल्ली के सभी खिलाड़ियों पर। 

विज्ञापन

दिल्ली ने अपनी खाली जगहों को भरने की कोशिश की

कैपिटल्स की टीम ने मध्यक्रम में संतुलन देने के लिए अनुभवी स्टीव स्मिथ को खरीदा तो तेज गेंदबाजी को धार देने के लिए टॉम करन और उमेश यादव को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा विकेटकीपिंग में एलेक्स कैरी की जगह भरने के लिए सैम बिलिंग्स को भी शामिल किया। दिल्ली की टीम ने कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी बैकअप के तौर पर जोड़ा।   

  • टॉम करन (5.25 करोड़)
  • स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़) 
  • सैम बिलिंग्स (2 करोड़)
  • उमेश यादव (1 करोड़)
  • रिपाल पटेल (20 लाख)
  • विष्णु विनोद (20 लाख)
  • लुकमान मेरीवाला (20 लाख) 
  • एम सिद्धार्थ (20 लाख)
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की पूरी पलटन

दिल्ली की टीम के आठ विदेशी कोटे को भरने के साथ ही अपने 25 खिलाड़ियों के दल को भी पूरा कर लिया है और उसके पास अभी दो करोड़ रुपये पर्स में हैं।

  • बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर्स: मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स।
  • स्पिनर्स: रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, एम सिद्धार्थ
  • तेज गेंदबाज: कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, उमेश यादव, टॉम करन, लुकमान मेरीवाला 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed