फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Delhi Capitals back on top of the Points table as they beat Rajasthan Royals by 33 run; DC vs RR

DC vs RR: गेंदबाजों ने दिल्ली को दिलाई रॉयल जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची कैपिटल्स, प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की

Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM IST
सार

इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 10 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मुकाबलों में चार जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है। 

विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals back on top of the Points table as they beat Rajasthan Royals by 33 run; DC vs RR
जीत के बाद जश्न मनाती दिल्ली की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 36वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।  दिल्ली ने पहले खेलते हुए 154/6 का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 10 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मुकाबलों में चार जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है। 
विज्ञापन

 

दिल्ली की खराब शुरुआत

मैच में दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत देखने को मिली। पावरप्ले में टीम ने अपने दोनों ओपनर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। धवन को कार्तिक त्यागी और शॉ को चेतन सकारिया ने पवेलियन भेजा।

अय्यर-पंत ने संभाली पारी
दो विकेट गिरने के बाद दिल्ली की पारी को श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 45 गेंद पर 62 रन की साझेदारी की। मुस्तफिजुर रहमान ने पंत (24) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पंत के बाद अय्यर (43) भी राहुल तेवतिया की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। शिमरोन हेटमायर को भी रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 28 रन बनाए। दिल्ली के लिए ललित यादव ने 15 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 

लिविंगस्टोन पहली ओवर में आउट

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें नॉर्टजे ने आउट किया।

अश्विन के 250 विकेट पूरे
डेविड मिलर को आउट करने के साथ ही आर अश्विन ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट पूरे किए। भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह अमित मिश्रा (262) और पीयूष चावला (262) के बाद तीसरे खिलाड़ी बने। दूसरे फेज में पहला मैच खेल रहे डेविड मिलर ने भी टीम को निराश किया और 10 गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। पावरप्ले तक राजस्थान का स्कोर 21/3 था।
विज्ञापन

लोमरोर भी कुछ खास नहीं कर सके

पिछले मैच के हीरो रहे महिपाल लोमरोर भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग भी दो रन बना सके। राजस्थान की आधी टीम सिर्फ 55 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने राहुल तेवतिया के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। तेवतिया नौ रन बनाकर आउट हुए।

सैमसन ने 13वां अर्धशतक लगाया
इस दौरान सैमसन ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तबरेज शम्सी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 22 रन की नाबाद साझेदारी की। हालांकि, स्लो रन रेट की वजह से लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। सैमसन 53 गेंदों पर 70 रन और शम्सी दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह टीम छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह पहली बार है जब लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई टीम सैमसन के नाबाद रहते हारी हो। 

दोनो टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश खान

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियम लिविंग्सटन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, चेतन साकरिया, कार्तिक त्यागी, तबरेज़ शम्सी, मुस्तफिजुर रहमान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed