फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, DC vs MI: Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 4 wickets; Ashwins hits match winning six, Shreyas Iyer not out

MI vs DC: दिल्ली चार विकेट से जीता, श्रेयस 33 रन बनाकर नाबाद रहे, मुंबई की प्लेऑफ की राह मुश्किल

Sat, 02 Oct 2021 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Oct 2021 08:01 PM IST
सार

दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके 12 मैचों में नौ जीत के साथ 18 अंक हैं। मुंबई टीम 12 में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

विज्ञापन
IPL 2021, DC vs MI: Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 4 wickets; Ashwins hits match winning six, Shreyas Iyer not out
आईपीएल 2021 में दिल्ली vs मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाया। जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। रविचंद्रन अश्विन ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। वहीं, श्रेयस अय्यर एकबार फिर चमके और 33 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

 

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर दिल्ली
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके 12 मैचों में नौ जीत के साथ 18 अंक हैं। दिल्ली नेट रनरेट में चेन्नई से पीछे है। वहीं, हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। टीम 12 में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। अब उन्हें बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता और पंजाब अपने अगले दोनों मैच हार जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के स्टार खिलाड़ी रहे नाकाम
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 35+ रन का स्कोर नहीं बना पाया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। मुंबई की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा (7) और क्विंटन डिकॉक (19) जल्दी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद सौरभ तिवारी (15), कीरोन पोलार्ड (6), हार्दिक पांड्या (17), नाथन कुल्टर नाइल (1) और जयंत यादव (11) कुछ खास नहीं कर सके। क्रुणाल पांड्या 13 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए आवेश खान और अक्षर पटेल ने लिए तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, एनरिक नॉर्ट्जे और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। 30 रन तक शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शिखर धवन (8) रन आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल ने पृथ्वी शॉ (6) और कुल्टर नाइल ने स्टीव स्मिथ (9) को पवेलियन भेजा।

इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्हें जयंत यादव ने 26 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक के हाथों कैच कराया। इसके बाद अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 

अय्यर-अश्विन की जोड़ी ने मैच जिताया
शिमरॉन हेटमायर ने तेजतर्रार पारी खेली और आठ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रेयस 33 रन और अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से बोल्ट, जयंत, क्रुणाल, बुमराह और कुल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमें-
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
  • दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्ट्जे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed