फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, CSK vs RCB: Tim david becomes first player from Singapore to play in indian premier league

टिम डेविड: दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटर ने आरसीबी से किया आईपीएल डेब्यू, मैच में उतरते ही बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 25 Sep 2021 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

टिम डेविड अब आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यही नहीं वह पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिनकी राष्ट्रीय टीम (सिंगापुर) को आईसीसी की तरफ से टेस्ट और वनडे दोनों में पूर्णकालिक सदस्य का स्टेटस नहीं मिला है। 

विज्ञापन
IPL 2021, CSK vs RCB: Tim david becomes first player from Singapore to play in indian premier league
टिम डेविड - फोटो : twitter@RCBTweets

विस्तार

आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन शारजाह में खेले गए मुकाबले में विराट की टीम के एक खिलाड़ी ने मैदान में उतरने के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टॉस के बाद विराट ने बताया कि उनकी टीम की अंतिम एकादश में बदलाव किया गया है और काइल जेमिसन की जगह पर टिम डेविड को मौका दिया गया है। विराट के एलान के साथ ही डेविड ने आईपीएल में अपना डेब्यू भी किया और साथ ही साथ एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


टिम डेविड अब आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यही नहीं वह पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिनकी राष्ट्रीय टीम (सिंगापुर) को आईसीसी की तरफ से टेस्ट और वनडे दोनों में पूर्णकालिक सदस्य का स्टेटस नहीं मिला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त क्रिकेटर:

सिंगापुर के 25 वर्षीय और छह फुट पांच इंच लंबे ऑलराउंडर को मौजूदा समय का सबसे व्यस्त क्रिकेटर बताया जाता है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर टिम पिछले नौ महीने में आठ टूर्नामेंट और दुनिया भर के छह अलग-अलग शहरों में खेल चुके हैं। इन आठ टूर्नामेंट में दुनियाभर की कई मशहूर टी-20 लीग जैसे कैरेबियाई प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग। काउंटी, टी-20 ब्लास्ट, द हंड्रेड और बिग बैश लीग भी शामिल हैं। 

कौन हैं टिम डेविड?

टिम डेविड एक ऑलराउंडर हैं। वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में तो कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन बाद बैंगलोर ने फिन एलेन की गैरमौजूदगी में उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ा। 

सिंगापुर में 16 मार्च, 1996 को जन्में टिम डेविड सिंगापुर की राष्ट्रीय टीम से खेलते हैं। उन्होंने अबतक खेले अपने 14 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में 46.50 की औसत और 158.52 के स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं, जिसमें 92 रन की नाबाद पारी उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। इसी दौरान उन्होंने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 

इंग्लिश क्रिकेट में मचाया धमाल

टिम डेविड ने हाल ही में सरे क्रिकेट क्वब की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के रॉयल लंदन ब्लास्ट वनडे टूर्नामेंट में ग्लूसटरशर के खिलाफ शानदार शतक (102) जड़कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। 72 गेंद की अपनी इस पारी के दौरान डेविड ने 11 चौके और पांच छक्के जड़े थे। इसके अलावा उन्होंने एक मुकाबले में 140 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली थी। टिम डेविड से दुनिया की तमाम टीमों ने काफी उम्मीदें रखी हैं, अब आईपीएल की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed