फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 chennai super kings captain MS Dhoni lands in Chennai csk indian player likely to leave for uae on 13 august

IPL 2021: चेन्नई पहुंचे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल के दूसरे सत्र में भाग लेने यूएई रवाना होगी सीएसके की टीम

Wed, 11 Aug 2021 08:44 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 11 Aug 2021 08:44 AM IST
सार

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जल्द ही आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 chennai super kings captain MS Dhoni lands in Chennai csk indian player likely to leave for uae on 13 august
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 10 अगस्त (मंगलवार) को चेन्नई पहुंच गए। चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी यहीं से संयुक्त अरब अमीरात रवाना होंगे। यूएई आईपीएल 2021 के शेष सत्र की मेजबानी करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के मुताबकि सीएसके की टीम 13 अगस्त को यहीं चेन्नई के लिए रवाना हो सकती है। टीम के सीईओ केएस विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, चेन्नई में टीम के भारतीय खिलाड़ी जो भी उपलब्ध होंगे संभावना है कि वे 13 अगस्त को यहीं से यूएई के लिए रवाना होंगे। इस बीच टीम के कप्तान महेंग्र सिंह धोनी के चेन्नई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

धोनी के चेन्नई पहुंचने के बाद सीएसके के ऑफिशियल ट्विटर ने धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, लायन डे एंट्री। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथ के मुताबिक यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में कोई शिविर नहीं लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल को दूसरे सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात संघ में 19 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले कोरोना वायरस के बायो-बबल में एंट्री के चलते आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के शेष सत्र का आयोजन यूएई में कराने का फैसला लिया। बीते साल 2021 में भी आईपीएल का सफल आयोजन यूएई की धरती पर किया जा चुका है। 

विज्ञापन

आईपीएल के दूसरे सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 सिंतबर को खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के टेबल पॉइंट की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स सात मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र में सीएसके की टीम सिर्फ दो मैच हारी है। बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष सीएसके ने आईपीएल में बेहतरीन शुरुआात की। अगर दूसरे सत्र में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसकी की टीम ने यही प्रदर्शन जारी रखा तो उसे अंतिम चार में पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed