फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: BCCI President Sourav Ganguly Confirms, league Will go ahead as per schedule Despite Lockdown

आईपीएल 2021: लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में ही होंगे मैच, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की पुष्टि

Mon, 05 Apr 2021 07:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 05 Apr 2021 07:34 AM IST
सार

  • आईपीएल के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव 
  • मुंबई में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे मैच
  • महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • सोमवार से हर सप्ताहांत लगेगा लॉकडाउन 

विज्ञापन
IPL 2021: BCCI President Sourav Ganguly Confirms, league Will go ahead as per schedule Despite Lockdown
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईपीएल 2021 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सबसे बड़ी चिंता मुंबई में होने वाले मैचों के आयोजन को लेकर है क्योंकि यहां फिलहाल सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार ने सोमवार से सप्ताहांत लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हालांकि इन बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा फैसला किया।

विज्ञापन


गांगुली ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि आईपीएल के कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा और टूर्नामेंट अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'लॉकडाउन से हमें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि हमने वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली है।'
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े मैदान में आईपीएल के 10 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले 10 से 25 अप्रैल के बीच बायो बबल के अंदर खेले जाएंगे। यहां पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां बायो बबल में अभ्यास कर रही हैं। 


उधर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिन में कहा कि भारतीय बोर्ड आईपीएल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के टीकाकरण पर भी विचार कर रही है और इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में है। 

गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा। यहां गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। हालांकि इस वक्त आरसीबी के देवदत्त पडीक्कल, केकेआर के नितीश राणा (संक्रमण से उबर चुके हैं) और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed