फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Arjun Tendulkar shines with bat and ball in Police Shield tournament

IPL 2021: नीलामी से पहले आक्रामक हुए अर्जुन तेंदुलकर, एक ओवर में जड़ दिए पांच छक्के

Mon, 15 Feb 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Arjun Tendulkar shines with bat and ball in Police Shield tournament
अर्जुन तेंदुलकर

टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 31 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में अर्जुन ने 41 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्जुन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


अपनी शानदार पारी के दौरान 21 वर्षीय अर्जुन ने पांच चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। बता दें कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआईजी ने 45 ओवर में सात विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इस्लाम जिमखाना की टीम 41.5 ओवर में महज 191 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। 
विज्ञापन


दरअसल, यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के तत्वाधान में आयोजित किया गया है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शहर में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है। बता दें कि अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया था। उन्हें 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed