फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, 2nd phase Strict regulations for Fans entry in stadiums, below 16 not allowed entry at Sharjah stadium, PCR COVID-19 report not needed in Dubai

IPL 2021: आज से शुरू हो रहा दूसरा चरण, इन सख्त नियमों के साथ दर्शकों को मिलेगी शारजाह, दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में एंट्री

Sun, 19 Sep 2021 03:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में बीसीसीआई की तरफ से यहां दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की मंजूरी दी गई है। हालांकि कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां और कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2021, 2nd phase Strict regulations for Fans entry in stadiums, below 16 not allowed entry at Sharjah stadium, PCR COVID-19 report not needed in Dubai
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मिलेगी दर्शकों को एंट्री - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण का आगाज आज से हो रहा है। यूएई में होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन दुबई, अबू धाबी और शारजाह के क्रिकेट स्टेडियमों में होगा। बीसीसीआई की तरफ से यहां दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की मंजूरी दी गई है। हालांकि कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां और कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। 

विज्ञापन


सभी नियमों को आठों फ्रैंचाइजियों के साथ भी साझा किया गया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले लोगों को पीसीआर टेस्ट की जरुरत नहीं होगी लेकिन उन्हें कोरोना के टीके की दो डोज लगी होनी चाहिए। प्रशंसकों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और हर वक्त मास्क भी पहनना होगा। हालांकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं होगा। दर्शकों को मोबाइल में टिकट को डाउनलोड करने को कहा गया है जिससे उसे गेट स्कैन किया जा सके। 
विज्ञापन


शारजाह में हालांकि नियम थोड़े अलग होंगे। यहां स्टेडियम में एंट्री के लिए फैंस की उम्र 16 से अधिक होनी चाहिए। उनके लिए वैक्सीनेशन का सबूत भी जरुरी होगा। यहां पीसीआर टेस्ट का 48 का परिणाम भी जरुरी होगा। अल होस्न एप में ग्रीन स्टेटस भी होना जरुरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में भी 16 से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और पीसीआर रिजल्ट दोनों जरुरी होंगे। हालांकि 12-15 साल की उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं होगी लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट ले जानी होगी। 12 साल से कम उम्र वालों को 21 साल से ऊपर वालों के साथ स्टेडियम में जाने की इजाजत होगी। हर वक्त मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। इसके साथ ही आयोजक दर्शकों के तापमान की भी जांच करेंगे। सबसे बड़ी बात कि अगर एक बार कोई स्टेडियम से बाहर जाएगा तो उसे दोबारा से अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed