फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021, 2nd phase KKR vs MI live streaming details of Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders

MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ आज हो सकती है रोहित-हार्दिक की वापसी, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 23 Sep 2021 08:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Sep 2021 08:51 AM IST
सार

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज आमने-सामने होगी। मुंबई का यूएई में आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा वहीं कोलकाता ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि अंक तालिका में अभी दोनों टीमों के आठ-आठ अंक हैं और मुंबई चौथे तो कोलकाता पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
ipl 2021, 2nd phase KKR vs MI live streaming details of Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में सभी टीमों ने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें किसी ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया तो किसी ने निराश किया। हालांकि अभी सभी टीमों को लंबा सफर तय करना है। आज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। मुंबई का यूएई में आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा वहीं कोलकाता ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि अंक तालिका में अभी दोनों टीमों के आठ-आठ अंक हैं और मुंबई चौथे तो कोलकाता पांचवें स्थान पर है। आज दोनों टीमें जब भिड़ेंगी तब ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा मुंबई-कोलकाता के बीच मुकाबला?

आईपीएल 2021 का 34वां मुकाबला मुंबई-कोलकाता के बीच आज यानी 23 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे होगा मैच?

भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

कहां होगा मुंबई और केकेआर के बीच मैच?

यह मुकाबला अबू धाबी के जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

एमआई और केकेआर के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, रोश कलारिया, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर

कोलकाता नाइटराइडर्स
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, करुण नायर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, टिम सेफर्ट, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, पवन नेगी, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, गुरकीरत सिंह मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed