फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 28th match to be held today the face of in Rajasthan Hyderabad probable playing XI of both teams

आईपीएल 2021: संडे डबल में पहला मुकाबला राजस्थान-हैदराबाद का, यहां लाइव देख सकते हैं मैच

Sun, 02 May 2021 10:38 AM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 02 May 2021 10:38 AM IST
सार

लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से बीच सीजन में ही हैदराबाद की टीम ने अपना कप्तान बदल दिया है। अब डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2021 28th match to be held today the face of in Rajasthan Hyderabad probable playing XI of both teams
हैदराबाद बनाम राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी रविवार (2 मई) को कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे एक दूसरे से भिड़ेंगी। ध्यान देने वाली बात है कि लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से बीच सीजन में ही हैदराबाद की टीम ने अपना कप्तान बदल दिया है। अब डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन


एड़ी-चोटी का दम लगाएंगी दोनों टीमें
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद छह में से एक मैच ही अपने नाम कर सकी। अंक तालिका में राजस्थान सातवें और हैदराबाद सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। ऐसे में आज जीत के लिए दोनों ही टीमें एड़ी-चोटी का दम लगाएंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए हैं। 13 में से राजस्थान रॉयल्स ने छह मैच जीते हैं। वहीं हैदराबाद ने सात मैच अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद का पहले भी नेतृत्व कर चुके हैं विलियमसन
हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि राजस्थान के खिलाफ मैच में वो अपने ओवरसीज खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव करेगी। माना जा रहा है कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम डेविड वॉर्नर के बिना ही उतरेगी। वॉर्नर की जगह जेसन रॉय, मोहम्मद नबी और जेसन होल्डर में से कोई एक खिलाड़ी खेल सकता है। ऐसे में रॉय और बेयरस्टो की जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है। गौरतलब है कि केन विलियमसन इससे पहले साल 2018 और 2019 के सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान

 
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, विजय शंकर, राशिद खान, जगदीशा सुचित, संदीप शर्मा, खलील अहमद और सिद्दार्थ कौल

मैच का लाइव टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed