परिवार में हत्या या कोई दूसरी वजह, IPL छोड़कर सुरेश रैना क्यों लौटे भारत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर आईपीएल कहलाए जाने वाले सुरेश रैना दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग के 13वें संस्करण में नहीं खेलेंगे। शनिवार की दोपहर जैसे ही यह खबर आई क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। 15 अगस्त की शाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश ने चेन्नई शिविर में भाग लिया। वहां से टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। कोरोना की वजह से जरूरी छह दिन का क्वारंटीन काल भी पूरा किया। होटल के कमरे में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे। यानी कुल मिलाकर 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट के लिए 'चिन्ना थाला' पूरी तरह उत्साहित थे।
फिर अचानक क्या हुआ?
मीडिया सूत्रों की माने तो 33 वर्षीय यह खब्बू बल्लेबाज कोरोना के बढ़ते प्रभाव और चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे में मिले पॉजिटिव केस से भयभीत हो गए। बीते 24 घंटे के भीतर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके से जुड़े 12 सदस्य (दो खिलाड़ी) इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को पेसर दीपक चाहर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो शनिवार की दोपहर भारत ए टीम के सदस्य रहे ऋतिराज गायकवाड़ भी इसकी चपेट में आ गए, जिसके बाद रैना ने मन बना लिया कि वह ऐसे माहौल में अपनी जान को खतरे में डालकर क्रिकेट नहीं खेल सकते और स्वदेश लौटेंगे।
धोनी ने की समझाने की कोशिश
खबरों के मुताबिक सुरेश रैना शुक्रवार रात से ही काफी असहज महसूस कर रहे थे। कोच स्टीफन फ्लेमिंग और खास दोस्त में से एक कप्तान धोनी को सारी स्थिति से अवगत भी कराया। सूत्रों के मुताबिक माही ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उत्तर प्रदेश का यह खिलाड़ी वापस लौटने का मन बना चुका था, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने भी उनके फैसले का सम्मान करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी सार्वजनिक जानकारी दी। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्र ने कहा कि आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल रैना को अपने परिवार के साथ समय देने की जरूरत थी।
Suresh Raina has returned to India for personal reasons and will be unavailable for the remainder of the IPL season. Chennai Super Kings offers complete support to Suresh and his family during this time.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 29, 2020
KS Viswanathan
CEO
सीएसके ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने बयान ट्वीट कर बताया, 'सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन देगा।’
करीबी रिश्तेदार की हत्या
19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे पठानकोट के गांव थरियाल में लुटेरे सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के मकान के पीछे खेतों में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके दोनों बेटों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया।
उनको बेहोशी की हालत में छोड़ लुटेरे सीढ़ियों से नीचे मकान में उतरे और अंदर लेटी रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवरों व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।
CSK की टीम 1 सितंबर तक पृथकवास पर
टीम ने कोविड-19 के 13 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पृथकवास अवधि को एक सितंबर तक बढ़ा दिया। सीएसके शिविर से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता के शर्त पर बताया, 'सुरेश की अनुपस्थिति सीएसके के लिए एक बड़ा झटका होगा और इसके साथ ही वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। मौजूदा समय में अगर कोई भी खिलाड़ी शत प्रतिशत महसूस नहीं करता है और उसकी कुछ अन्य जरूरी प्राथमिकताएं हैं, तो कोई भी टीम उसका सम्मान करती है और सीएसके उससे अलग नहीं है।’
हालांकि समझा जाता है कि टूर्नामेंट अभी खतरे में नहीं है, लेकिन एक फ्रेंचाइजी ‘कोविड-19 हॉटस्पॉट’ बन रही है, जो धीरे-धीरे अन्य टीमों के साथ-साथ बीसीसीआई के लिए भी एक मुद्दा बन रहा है। अधिकारी ने कहा, 'अगर सिर्फ एक टीम में 13 मामले हैं तो यह सभी के लिए एक मुद्दा है। सबसे बड़ा पहलू यह होगा कि क्या विदेशी क्रिकेटर अब घबराने लगेंगे क्योंकि वे इन मुद्दों को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं। हमें खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी।’