{"_id":"5f8257a08ebc3e9b9c28e3b6","slug":"ipl-2020-warning-to-kkr-bowler-sunil-narine-for-suspected-bowling-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: KKR के गेंदबाज सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: KKR के गेंदबाज सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए चेतावनी
Sun, 11 Oct 2020 06:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
sunil narine
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन (चकिंग) के लिए रिपोर्ट किया गया है जो उनकी टीम के किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान हुआ। अगर वह एक और उल्लंघन के दोषी पाए गए तो उन्हें फिर गेंदबाजी करने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग विज्ञप्ति के अनुसार, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नरेन को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। यह रिपोर्ट मैदानी अंपायर उल्हास गांधी और क्रिस गाफाने ने बनाई है।'
विज्ञापन