फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dream11 to be IPL title sponsor for 2020, BCCI rejects their 2021 and 2022 bid

IPL Sponsorship: ड्रीम11 को सिर्फ 2020 की स्पॉन्सरशिप, BCCI ने ठुकराई 2021 और 2022 की बोली

Thu, 20 Aug 2020 07:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 20 Aug 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Dream11 to be IPL title sponsor for 2020, BCCI rejects their 2021 and 2022 bid
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

फंतासी गेमिंग से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 इस साल 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटिल प्रायोजक होगी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उसकी सशर्त तीन साल की बोली नामंजूर कर दी है क्योंकि उसने वर्ष 2021 और 2022 के लिए कम बोली लगाई थी।

विज्ञापन


ड्रीम11 ने शिक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनियां बाइजू और अनएकडेमी को पीछे छोड़कर कुल 222 करोड़ रुपये में चार महीने 13 दिन के लिए प्रायोजन अधिकार हासिल किए। वह चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो का स्थान लेगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल के मंगलवार को दिए गए बयान की पुष्टि करते हुए बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, 'आईपीएल संचालन परिषद ने ड्रीम11 को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए नया टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है। ड्रीम11 (स्पोर्टो टेक्नोलोजी प्रा. लि.) एक मुंबई, महाराष्ट्र स्थित भारतीय कंपनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीम11 ने वीवो के प्रत्येक साल 440 करोड़ रुपये के करार पर वापसी नहीं करने की स्थिति में 2021 और 2022 में प्रत्येक साल 240 करोड़ रुपये का भुगतान करना करने की पेशकश की है। वीवो को सीमा पर भारत-चीन तनाव के कारण प्रायोजन से हटना पड़ा था।

ड्रीम11 की बोली सबसे अधिक है

सूत्रों ने कहा है कि बीसीसीआई और ड्रीम इलेवन तीन साल के सशर्त करार पर बातचीत की और बोर्ड ने कंपनी से अगले दो सत्र के लिए राशि में बढ़ोतरी करने के लिए कहा। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'ड्रीम11 की बोली सबसे अधिक है लेकिन बीसीसीआई उसे 240 करोड़ रुपये में क्यों अधिकार सौंपे जबकि हम अगले दो वर्षों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'वीवो के साथ हमारा करार अब भी कायम है। हमने इसे खत्म नहीं किया है, यह बस रुका है। अगर हमें 440 करोड़ रुपये मिल रहे हैं तो हम 240 करोड़ रुपये क्यों लें।' ड्रीम11 का खेलों के साथ जुड़ाव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है तथा अभी वह कुल 19 लीग से जुड़ा है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग की छह फ्रेंचाइजी के साथ भी उसका करार है।

आईपीएल चेयरमैन पटेल ने बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा, 'हम ड्रीम11 का आईपीएल 2020 के टाइटिल प्रायोजक के रूप में स्वागत करते हैं। ड्रीम11 का आधिकारिक भागीदार से टाइटिल प्रायोजक बनना ब्रांड आईपीएल के लिए शानदार है। एक डिजिटल ब्रांड के तौर पर इससे उन्हें घर में बैठकर मैच देख रहे प्रशंसकों से ऑनलाइन जुड़ने का शानदार मौका मिलेगा।'

ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ और सह संस्थापक हर्ष जैन ने कहा, 'भारतीयों द्वारा विशेष रूप से भरतीय खेल प्रेमियों के लिए भारत में बनाए गए भारतीय ब्रांड के तौर पर हम आईपीएल टाइटिल प्रायोजक बनने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हैं।'



अगर वीवो वापसी नहीं करता तो पूरी संभावना है कि बीसीसीआई 2021 और 2022 के लिए नए सिरे से बोली लगवाएगा क्योंकि दुनिया का सबसे धनी बोर्ड 400 करोड़ रुपये से कम पर तैयार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed