फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: शारजाह में हो रही रनों की बारिश, सिर्फ दो मैचों में ही लगे 62 छक्के, बने 800 से ज्यादा रन

Mon, 28 Sep 2020 06:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Sep 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Stats: 29 sixes, more than 800 runs and 7 fifties in sharjah cricket stadium
संजू सैमसन - फोटो : social media

यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में शारजाह का स्टेडियम बल्लेबाजों को खूब रास आ रहा है। छोटा स्टेडियम और बल्लेबाजी के लिए आसान पिच होने की वजह से यहां जमकर छक्के लग रहे हैं। यहां रविवार को दूसरे मैच में भी कुल 29 छक्के देखने को मिले। इतना ही नहीं, यह दूसरी बार था जब यहां दोनों पारियों में 200 से अधिक रन बने। 

IPL 2020: RR vs KXIP: Stats: 29 sixes, more than 800 runs and 7 fifties in sharjah cricket stadium
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media

इससे पहले इसी मैदान में राजस्थान की टीम ने 216 तो चेन्नई ने 200 रन बनाए थे, वहीं रविवार को नौवें मुकाबले में पंजाब की टीम ने 223 तो राजस्थान ने 226 रन बनाए। यानी सिर्फ दो मुकाबलों में ही शारजाह में अब तक 800 से अधिक रन बने हैं।

IPL 2020: RR vs KXIP: Stats: 29 sixes, more than 800 runs and 7 fifties in sharjah cricket stadium
फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू - फोटो : twitter@ChennaiIPL

आंकड़ों की मानें तो शारजाह में अब तक खेले गए दो मुकाबलों में कुल 62 छक्के लगे हैं। जबकि बाकी के दो स्टेडियम अबू धाबी और दुबई में खेले गए सात मुकाबलों में 65 छक्के लगे हैं। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में अब तक 127 छक्के लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Stats: 29 sixes, more than 800 runs and 7 fifties in sharjah cricket stadium
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

दिलचस्प यह है कि राजस्थान की टीम ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले इसी स्टेडियम में खेले हैं। उसने चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में 17 तो पंजाब के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 18 छक्के लगाए। यानी राजस्थान की टीम ने अकेले ही इस मैदान पर 35 छक्के लगाए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Stats: 29 sixes, more than 800 runs and 7 fifties in sharjah cricket stadium
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

दोनों मैचों में संजू सैमसन ने खूब छक्के जड़े हैं। उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में कुल 16 छक्के लगाए हैं। वो इस वक्त टूर्नामेंट में भी सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed