{"_id":"5f7123e98ebc3e9bb542fd70","slug":"ipl-2020-rr-vs-kxip-kl-rahul-and-mayank-agarwal-created-record-while-rajasthan-royals-chases-highest-run-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KXIPvsRR: राहुल-मयंक के बाद सैमसन ने बनाए कीर्तिमान, मैच में बने सात बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KXIPvsRR: राहुल-मयंक के बाद सैमसन ने बनाए कीर्तिमान, मैच में बने सात बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
संजू सैमसन
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2020 में रविवार को नौवां मुकाबला खेला गया। शारजाह में खेले गए दूसरे मुकाबले में जमकर रन और रिकार्ड्स बरसे। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में चार अर्धशतक और एक शतक के साथ जमकर छक्कों की बरसात हुई। दोनों ही टीमों की तरफ से कई रिकॉर्ड भी बने। ऐसे में आइए एक एक नजर डालते हैं मैच में बने सभी रिकार्ड्स पर
2 of 8
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ट्विटर
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया। राजस्थान की टीम ने पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाए। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड राजस्थान के ही पास था, जब उसने 2008 में हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
3 of 8
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल
- फोटो : social media
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@lionsdenkxip
मयंक अग्रवाल ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में युसूफ पठान अभी शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 8
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : ipl
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में अब पंजाब की टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की तरफ से अब तक 13 बार शतक लगे हैं। वहीं इतने ही शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी लगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।