{"_id":"5f9dedbb8ebc3e9b9a4fb133","slug":"ipl-2020-rcb-vs-srh-match-report-sunrisers-hyderabad-defeated-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे विराट सेना ने घुटने टेके, जीत के साथ सनराइजर्स चौथे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे विराट सेना ने घुटने टेके, जीत के साथ सनराइजर्स चौथे स्थान पर पहुंची
Sun, 01 Nov 2020 04:35 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीदों को कायम रखा। स्टार बल्लेबाजों से सजी बैंगलोर की टीम सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी थी। हैदराबाद ने 14.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और सातवें से चौथे पायदान पर आ गई।
विज्ञापन
हैदराबाद के 13 मैचों में 12 अंक है और उसे अंतिम मैच तालिका पर शीर्ष पर मौजूद मुंबई के खिलाफ खेलना है। अगर बैंगलोर जीत हासिल कर लेती तो उसे प्लेऑफ में प्रवेश मिल जाता लेकिन उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। वह 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के लिए लक्ष्य आसान था लेकिन वार्नर जल्द आउट हो गए थे। मनीष पांडे (26) और साहा (39) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। स्पिनर चहल ने पांडे और साहा को आउट कर एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया। केन विलियम्सन (08) को उदाना ने आउट किया लेकिन होल्डर ने दस गेंदों पर 26 रन बनाकर जीत दिला दी।
विराट सातवीं बार संदीप के शिकार :
इससे पहले हैदराबाद टीम के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। देवदत्त पडिक्कल (05) और कप्तान विराट कोहली (07) को मैन ऑफ द मैच संदीप शर्मा (2/20) ने जल्द ही आउट कर दिया था। संदीप ने आईपीएल में सातवीं बार विराट को आउट किया है। ओपनर जोश फिलिप (32) और एबी डीविलियर्स (24) ने अपनी पारी की अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे बड़ी नहीं बना सके। एबी को नदीम ने 11वें ओवर में अभिषेक के हाथों कैच करा दिया जबकि अगले ओवर में फिलिप को राशिद खान (1/24) ने आउट कर दिया। टीम 76 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी।
सुंदर-गुरकीरत ने जोड़े 30 रन
शुरुआती झटकों के बाद वाशिंगटन सुंदर (21) और गुरकीरत सिंह (15*) ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े लेकिन वे लय हासिल नहीं कर सके। उसके बाद सुुंदर और मौरिस (03) कम अंतराल में आउट हो गए। हैदराबाद के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने अपने चार ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट लिए।