IPL 2020: क्रिस गेल लगातार दूसरे मैच से बाहर, RCB ने पुरानी प्लेइंग XI पर लगाया दांव
आईपीएल के 13वें सीजन में आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने है। दुबई में हो रहे मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्ला थमाया है। दोनों ही टीम का यह मौजूदा सीजन में दूसरा मुकाबला है। विराट सेना जहां जीत के लय को बरकरार रखना चाहती है तो वहीं केएल राहुल की पंजाब पहली जीत के लिए जोर लगा रही है।
KXIP की प्लेइंग इलेवन
लगातार दूसरे मैच में क्रिस गेल पंजाब की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। पेसर क्रिस जॉर्डन की जगह कीवी ऑलराउंडर जेम्स नीशाम को मौका मिला है तो फिरकी गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने कृष्णप्पा गौतम को रिप्लेस किया है।
- बल्लेबाज: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जिम्मी नीशाम
- गेंदबाज: मुरुगन अश्विन, शेल्डेन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई
RCB की प्लेइंग XI
आरसीबी की ओर से प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत करेंगे। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, जोश फिलिप, शिवम दुबे मध्यक्रम को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी में डेल स्टेन, उमेश यादव, नवदीप सैनी आग उगलेंगे। युजवेंद्र चहल फिरकी से उलझाएंगे।
- बल्लेबाज: आरोन फिंच, , देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स
- विकेटकीपर: जोश फिलिप
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर,
- गेंदबाज: नवदीप सैनी, डेल स्टेन युजवेंद्र चहल, उमेश यादव