फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Playing xi of Mumbai Indians and Royal challengers bangalore

IPL 2020: विराट ने तीन नए खिलाड़ियों को दिया मौका, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में भी बदलाव

Mon, 28 Sep 2020 07:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 28 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Playing xi of Mumbai Indians and Royal challengers bangalore
बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Social media

आज आईपीएल में टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान की पहली टक्कर है। यानी सर्वाधिक चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपना पहला खिताब तलाश रहे आरसीबी से भिड़ रही है। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने अपने भारतीय कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। दोनों ही टीम में अहम बदलाव भी किए गए हैं।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

अपना तीसरा मैच खेलने उतरी मुंबई उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी तो दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से जीत मिली थी। इस तीसरे मैच में रोहित ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौरभ तिवारी की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशान, 
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड
  • गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी

सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से मुंह की खाने वाली आरसीबी ने इस मैच में तीन बड़े बदलाव किए हैं। पेसर उमेश यादव और डेल स्टेन को हटाया है तो विकेटकीपर जोश फिलिप को भी बाहर किया गया है। तीनों की जगह इसुरु उडाना, एडम जंपा और गुरकीरत सिंह मान की टीम में एंट्री हुई है।

RCB की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना
  • गेंदबाज: नवदीप सैनी, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed