फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Playing XI of Mumbai Indians and Delhi Capitals arma back in action, Mumbai set to field best XI

IPL 2020: मुंबई में तीन बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स

Thu, 05 Nov 2020 07:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 05 Nov 2020 07:14 PM IST
सार

इस मैच का विजेता सीधा फाइनल में पहुंचेगा तो हारने वाले को एक मौका और मिलेगा, जिसका सामना एलिमिनेटर-2 में शुक्रवार को होने वाले आरसीबी और हैदराबाद के विजेता से होगा।

विज्ञापन
IPL 2020: Playing XI of Mumbai Indians and Delhi Capitals arma back in action, Mumbai set to field best XI
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम और आईपीएल के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज पहले क्वालीफायर में कांटे का मुकाबला जारी है। आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई की टीम आज टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरी ओर लगातार चार मैच गंवाने के बाद आरसीबी को हराते हुए दूसरा स्थान हासिल करने वाली दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं है। इससे पहली लीग चरण में मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैच में हराया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मुंबई की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा की टीम में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और ट्रेेंट बोल्ट की वापसी हुई है। जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी और सौरभ तिवारी को बाहर किया गया है।

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या
  • गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, नाथन कोल्टर नाइल

दिल्ली की प्लेइंग XI

टीम में कोई बदलाव नहीं है इसके मतलब कि शिमरोन हेटमेयर आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। दिल्ली की बड़ी चिंता पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की फॉर्म है जो अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उनके विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को आज अहम भूमिका निभानी होगी। 

  • बल्लेबाज: शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे, डेनियल सैम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed