फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ मिली हार से आहत हुए धोनी, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

Wed, 23 Sep 2020 02:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Sep 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Dhoni unhappy by the defeat against Rajasthan, attributed spinners for the defeat
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

मुंबई के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई को राजस्थान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस हार के लिए सीधे तौर पर स्पिनरों की जिम्मेदार ठहराया।

IPL 2020: Dhoni unhappy by the defeat against Rajasthan, attributed spinners for the defeat
- - फोटो : social media

धोनी ने मैच के बाद कहा कि उन्हें बहुत अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, जो उन्हें नहीं मिली लेकिन उन्होंने रॉयल्स के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया। धोनी ने कहा, ‘जब 217 रन का लक्ष्य हो तो हमें बहुत अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो हमें नहीं मिली। स्टीव (स्मिथ) और सैमसन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उनके गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है। उनके स्पिनरों ने बल्लेबाजों से गेंद को दूर रखकर अच्छा काम किया। हमारे स्पिनरों ने बहुत अधिक फुल लेंथ गेंद करके गलती की। अगर हम उन्हें 200 रन पर रोक लेते तो यह अच्छा मैच होता।’







बता दें कि मैच में चेन्नई के दोनों स्टार स्पिनरों पीयूष चावला और रविंद्र जडेजा ने मिलकर आठ ओवर में 95 रन लुटाए। 

IPL 2020: Dhoni unhappy by the defeat against Rajasthan, attributed spinners for the defeat
रविंद्र जडेजा

उधर धोनी ने स्वयं के सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने के बारे में कहा कि 14 दिन तक पृथकवास पर रहने का खराब प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने लंबे समय से बल्लेबाजी नहीं की है। इसके अलावा 14 दिन के पृथकवास से भी मदद नहीं मिली। मैं सैम को मौका देकर कुछ नई चीजें भी आजमाना चाहता था। फाफ (डुप्लेसिस) ने आखिर में अच्छी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Dhoni unhappy by the defeat against Rajasthan, attributed spinners for the defeat
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

गौरतलब है कि शारजाह में खेले गए लीग के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम फाफ डुप्लेसिस के तूफानी अर्धशतक की मदद से 200 रन ही बना पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed