फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: DC vs CSK: Match report: Prithvi shaw and kagiso rabada brilliant performance helps delhi capitals win their 2nd match

IPL 2020: पृथ्वी-रबाडा के आगे चेन्नई चित, दूसरी जीत के साथ दिल्ली शीर्ष पर

Sat, 26 Sep 2020 05:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Sep 2020 05:26 AM IST
सार

64 : रन की पारी खेली ओपनर पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था 
94 : रन की साझेदारी हुई पहले विकेट पर शॉ और शिखर के बीच पहले विकेट पर 
-दिल्ली की चेन्नई के खिलाफ 22 मैचों में सातवीं जीत है

विज्ञापन
IPL 2020: DC vs CSK: Match report: Prithvi shaw and kagiso rabada brilliant performance helps delhi capitals win their 2nd match
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@DelhiCapitals

विस्तार

आईपीएल 2020 में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। पिछले साल की उप-विजेता सीएसके को शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन


यह लगातार दूसरा मैच था जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस तो जीते पर मैच हार गए। पहले गेंदबाजी करने का फैसला टीम को रास नहीं आया। दिल्ली ने शुक्रवार को आईपीएल मैच में 176 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन चेन्नई 7 विकेट पर 131 रन ही बना पाई और 44 रन से हार गई। फॉफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




यह तीन मैचों में चेन्नई की दूसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दिल्ली ने लगातार दूसरा मैच जीता है। अंतिम दो ओवरों में चेन्नई को 54 रन बनाने थे। धोनी (15 रन, 12 गेंद, दो चौके)और रविंद्र जडेजा (12 रन, 9 गेंद, एक चौका) क्रीज पर थे। नोर्त्जे (2/21) के 19वें ओवर में छह ही रन आए। अंतिम ओवर में 48 रन बनाने थे और मैच हाथ से निकल चुका था। रबाडा (3/26) ने तीसरी गेंद पर धोनी को और अंतिम गेंद पर जडेजा को भी कैच करा दिया। अंतिम ओवर में रबाडा ने चार रन दिए और दो विकेट झटके। 

दिल्ली की तरफ से तीन विकेट के साथ कागिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने डुप्लेसिस, धोनी और जडेजा तीनों बड़े विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था। साथ ही पहले विकेट पर शिखर धवन (35) के साथ 94 रन की साझेदारी की। उनके प्रदर्शन की मदद से दिल्ली की टीम 3 विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रही। हालांकि पावरप्ले के पहले छह ओवरों में टीम ने 36 रन बनाए लेकिन अगले चार ओवरों में 52 रन बटोरे। दस ओवरों में टीम 88 रन बना चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed