फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad

IPL 2020: CSK की एक हफ्ते बाद वापसी, हैदराबाद से कड़ी टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Fri, 02 Oct 2020 06:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Oct 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad
चेन्नई बनाम हैदराबाद - फोटो : Social media

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक हफ्ते के आराम के बाद फिर से मैदान में उतरेगी। शुक्रवार को दुबई में होने वाले मुकाबले में उसे सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भिड़ना है। चेन्नई ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना किया है। ऐसे में टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं हैदराबाद की टीम भी अपने जीत के लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स:
सीएसके आज के मुकाबले में टीम में कई बदलाव कर सकती है। अंबाती रायुडू की वापसी के बाद मुरली विजय की छुट्टी हो सकती है। वहीं ड्वेन ब्रावो भी आज मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में टीम की तरफ से अंबाती रायुडू और शेन वाटसन पारी का आगाज कर सकते हैं। वहीं फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा मध्यक्रम में दिख सकते हैं। गेंदबाजी में पीयूष चावला, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, सैम करन को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी 
ऑलराउंडर: केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन
गेंदबाज: पीयूष चावला, दीपक चाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद:
केन विलियमसन की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। हैदराबाद ने पिछले मैच में जीत दर्ज किया है, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। एसआरएच की तरफ से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो फिर से सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन,  प्रियम गर्ग 
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद
गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed