फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: लगातार तीन हार के बाद कैसे मिली CSK को 10 विकेट से जीत? धोनी ने किया खुलासा

Mon, 05 Oct 2020 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 05 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KXIP: MS Dhoni happy with win, appreciates watson and duplessis reveals planning
एमएस धोनी - फोटो : Social Media

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद दमदार वापसी करते हुए दस विकेट से जीत हासिल की। रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब की टीम को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दे दी। चेन्नई की इस रिकॉर्ड जीत के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राहत की सांस ली।





मैच के बाद उन्होंने टीम की जीत पर कहा, 'मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजों का सही किया। वो हमारे लिए महत्वपूर्ण रहे। बल्लेबाजी में हमें जिस तरह की शुरुआत मिली, वही हमें चाहिए था। उम्मीद है कि आगे भी हम इसे लागू करेंगे।'

IPL 2020: CSK vs KXIP: MS Dhoni happy with win, appreciates watson and duplessis reveals planning
शेन वाटसन - फोटो : पीटीआई

आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले वाटसन की पारी के संदर्भ में धोनी ने कहा, ‘यह सिर्फ अधिक आक्रामक होना नहीं है। वह (वाटसन) नेट पर गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहा था और आपको इसे पिच पर दोहराना होता है। यह समय-समय की बात है।'

IPL 2020: CSK vs KXIP: MS Dhoni happy with win, appreciates watson and duplessis reveals planning
फाफ डू प्लेसी

इस सीजन में लगातार अच्छा खेल दिखा रहे डुप्लेसिस की पारी पर धोनी ने कहा, ;फाफ हमारे लिए एंकर की भूमिका निभाता है और बीच के ओवरों में अच्छे शॉट खेलता है। वह लैप शॉट के साथ हमेशा गेंदबाज को भ्रम में डालता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KXIP: MS Dhoni happy with win, appreciates watson and duplessis reveals planning
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

धोनी ने कहा कि पंजाब की टीम को कम स्कोर पर रोकना महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, ‘पहले तीन चार मैच देखने के बाद मुझे लगा कि अगर आप उन्हें कम स्कोर पर रोकते हो तो उन पर दबाव डाल सकते हो। सभी टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।’

विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KXIP: MS Dhoni happy with win, appreciates watson and duplessis reveals planning
फाफ और शेन वॉटसन - फोटो : pti

उन्होंने जीत पर कहा, 'अच्छी बात यह है कि हमारे पास प्लान है। ऐसा नहीं है कि हमारे बीच बहस नहीं होती है लेकिन यह एक योजना है, यही हमारे बीच के संबंध हैं। हमने अपने पिछले 3-4 मैचों को देखा और सोचा कि जरुरी काम है विपक्षी टीम को कम रन पर रोकना है। इससे उनपर दबाव बनाना आसान होता है। सभी टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें ऐसे शॉट्स की जरुरत थी जो हमें लय में ला सके। वाटो और फाफ ने खुद को उन शॉट्स के लिए तैयार किया, जिनके लिए वे जाने जाते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed