{"_id":"5c9f6b6cbdec221418353f2f","slug":"ipl-2019-sourav-ganguly-has-been-complained-to-lokpal-on-becoming-delhi-capitals-consultant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: मुश्किल में सौरव गांगुली, दिल्ली के सलाहकार बनने पर हुई शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: मुश्किल में सौरव गांगुली, दिल्ली के सलाहकार बनने पर हुई शिकायत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डी. के. जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की दो शिकायतें मिली हैं, जिसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में मेहमान टीम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे जबकि वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : self
बंगाल के दो क्रिकेट प्रशंसक रंजीत सील और बास्वती शांतुआ ने लोकपाल डी. के. जैन को पत्र लिख कर कहा है कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए दिल्ली की सलाहकार की भूमिका निभाना हितों के टकराव का मामला है।
3 of 5
सौरव गांगुली
गांगुली ने हालांकि दिल्ली की टीम से जुड़ने से पहले साफ किया था कि उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) से इसकी मंजूरी ले ली थी और इसमें 'हितों के टकराव' का मसला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक शिकायतकर्ता के पत्र में लिखा है, 'यह कैसे संभव है कि कोलकाता और दिल्ली के बीच 12 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में गांगुली सीएबी अध्यक्ष के तौर पर स्थानीय फ्रेंचाइजी को प्रशासनिक मदद करेंगे, तो वही वह दिल्ली की टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
सौरव गांगुली
इस मामले में गांगुली की प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें हितों के टकराव का कोई भी मसला नहीं है। उन्होंने कहा, 'गांगुली ने सीओए से अनुमति ले रखी है और मैं यह साफ करना चाहूंगा कि वह 12 अप्रैल को दिल्ली के डग आउट में मौजूद रहेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।