फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इधर बेटे ने ठोकी फिफ्टी, उधर स्टेडियम में भंगड़ा करने लगे शुभमन गिल के पिता

Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Shubman Gill father dance going viral after son smashes half century
शुभमन गिल परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

करो या मरो के मुकाबले में कोलकाता ने शुक्रवार रात पंजाब को उसके घर में घुसकर मात दी। 7 विकेट की इस जीत के साथ ही दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली यह टीम प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार है। कोलकाता की इस जीत में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की अहम भूमिका रही जिन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। गिल का यह इस सीजन में तीसरा और लगातार दूसरा अर्धशतक है।



IPL 2019: मैच में बने 5 विश्व रिकॉर्ड्स, 19 साल के शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास

 

IPL 2019: Shubman Gill father dance going viral after son smashes half century
शुभमन गिल और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला

मजेदार बात यह रही कि शुभमन की इस शानदार पारी के गवाह उनके माता-पिता भी बने जो स्टेडियम में अपने बेटे को चीयर करते नजर आए। शुभमन ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया वैसे ही उनके पिता लखविंदर गिल स्टैंड्स में भंगड़ा करने लगे। उनकी बगल में बैठी शुभमन की मां ने भी तालियां बजाकर अपने बेटे का हौसला बढ़ाया।

 



 

IPL 2019: Shubman Gill father dance going viral after son smashes half century
शुभमन गिल के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। मैच खत्म होने के बाद शुभमन अपने माता-पिता का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। इस इंटरव्यू में शुभमन ने अपनी बैटिंग को लेकर पिता से सवाल किया। इसके जवाब में उनके पिता ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा था कि शुभमन अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसके बाद शुभमन ने एक फैमिली सेल्फी क्लिक की।'

कोलकाता के मालिक और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी शुभमन गिल की तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन्हें बधाईयां दीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Shubman Gill father dance going viral after son smashes half century
शुभमन गिल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता ने गिल के नाबाद अर्धशतक के दम पर इस लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2019: Shubman Gill father dance going viral after son smashes half century
शुभमन गिल

मैन ऑफ द मैच रहे शुभमन गिल ने कोलकाता की इस सीजन की छठी जीत दिलाई तो पंजाब की यह लगातार चौथी हार थी। इस सीजन में गिल को पहले निचले क्रम में बल्लेबाजी दी जा रही थी। ऊपरी क्रम में भेजते ही उनके खेल में गजब का निखार आया। वे 13 मुकाबलों में 35 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बना चुके हैं। कोलकाता का अब अगला मुकाबला 5 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के साथ होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed