{"_id":"5ccd2a7bbdec22070d458b40","slug":"shubman-gill-creates-history-become-first-under-20-player-to-score-four-half-centuries-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: मैच में बने 5 विश्व रिकॉर्ड्स, 19 साल के शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: मैच में बने 5 विश्व रिकॉर्ड्स, 19 साल के शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल और आंद्रे रसेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL के 52वें मुकाबले में कोलकाता ने मेजबान पंजाब को 7 विकेट से करारी मात देते हुए अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में पंजाब ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन फिर भी कोलकाता ने बाजी मार ली।
पंजाब की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन (नाबाद 55 रन) और निकोलस पूरन (48 रन) की पारियों के दम पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब देने उतरी कोलकाता ने ताबड़तोड़ अंदाज में जीत हासिल कर ली।
क्रिस लिन 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन उथप्पा (22 रन) और आंद्रे रसेल (24 रन) ने भी अच्छे हाथ दिखाए। गिल ने 49 गेंदों में नाबाद 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 18 ओवर में अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस दौरान शुभमन ने 5 चौके और 2 छक्के जडे़। आइए एक नजर मैच में बने रिकॉर्ड्स पर...
2 of 6
शुभमन गिल
19 साल और 238 दिन के गिल ने अब तक आईपीएल में चार अर्धशतक ठोके हैं और वह 20 साल से कम उम्र में ऐसा करने वाले IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 2018 के डेब्यू सीजन में एक और मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक जड़कर दम दिखाया है।
3 of 6
शुभमन गिल
शुभमन गिल ने शुक्रवार रात लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इस सीजन में उनके बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैम करन
55 रन बनाकर सैम करन ने इस लीग का पहला अर्धशतक लगाया। साथ-साथ यह उनका सर्वाधिक टी-20 स्कोर भी है। इसके पहले उन्होंने वेलिंग्टन के खिलाफ खेलते हुए ऑकलैंड की ओर से 2017 में 50 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
सुनील नरेन
यह सुनील नरेन का कोलकाता के लिए 109वां मैच था। अब वह इस टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।